six killed in Israeli strike on medical centre in central Beirut | बेरूत पर 18 साल बाद इजराइली हमला, 6 की मौत: G7 देशों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, हमले के लिए ईरान की निंदा की

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने 2006 के बाद पहली बार बेरूत में देर रात मिसाइल से हमला किया है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक हमला एक मेडिकल सर्विस सेंटर पर किया गया। वहीं, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि यह हिजबुल्लाह से जुड़े इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी का ऑफिस था।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर विकसित देशों के G7 ग्रुप ने बुधवार को इमरजेंसी बैठक की। बैठक मौजूदा अध्यक्ष इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुलाई थी। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने G7 देशों के नेताओं के साथ फोन कॉल पर चर्चा की। इस दौरान G7 नेताओं ने ईरान की ओर से इजराइल पर किए गए हमले की निंदा की। ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर भी बात की गई।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान बुधवार को कतर पहुंचे। कतर, अमेरिका और ईरान दोनों का सहयोगी देश है। कतर पहुंचकर ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश, इजराइल को समझाएं कि वे मिडिल ईस्ट में संकट पैदा न करे। पजशकियान ने चेतावनी दी कि इजराइल अगर ईरान पर हमला करता है तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

ईरान के मिसाइल अटैक से जुड़ी तस्वीरें…

इजराइल ने बुधवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर मिसाइल हमला किया।

इजराइल ने बुधवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर मिसाइल हमला किया।

बेरूत में इजराइल के मिसाइल हमले के बाद उठता धुएं का गुबार।

बेरूत में इजराइल के मिसाइल हमले के बाद उठता धुएं का गुबार।

इजराइल के हमले में बेरूत में एक अपार्टमेंट तबाह हो गया।

इजराइल के हमले में बेरूत में एक अपार्टमेंट तबाह हो गया।

इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने सीरिया पर भी हमला किया, 3 की मौत

इजराइल एकसाथ 5 मोर्चों पर लड़ रहा है। उसकी सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, ईरान और यमन में हूती विद्रोहियों से मुकाबला कर रही है। सीरिया में भी इजराइल ने बुधवार को हमला किया है, जिसमें 3 लोग मारे गए। गाजा में बुधवार को इजराइली हमले में 8 लोगों की मौत हुई।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइडेन बोले- ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला न करे इजराइल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल के पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन उसे इस तरह से नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाइडेन ने ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करने की बात भी कही है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्रांस ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

ईरान में फ्रांस के दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा है कि जैसे ही फ्लाइट्स शुरू होती है, नागरिक ईरान छोड़कर चले जाएं। ये चेतावनी इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव की वजह से जारी की गई है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल के 8 सैनिकों की मौत

दक्षिणी लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जमीनी लड़ाई जारी है। BBC के मुताबिक बुधवार को इजराइली सेना लेबनान के 2 किमी अंदर मरून अल-रस गांव पहुंच गई। इस दौरान इजराइली सैनिकों की हिजबुल्लाह के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। आमने-सामने की इस लड़ाई में अब तक इजराइल के 8 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *