Shigeru Ishiba re-elected Prime Minister of Japan | शिगेरू इशिबा फिर चुने गए जापान के प्रधानमंत्री: विपक्षी नेता योशिहिको नोदा को 221-160 से हराया; बहुमत से फिर भी पीछे

[ad_1]

टोक्यो50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सोमवार को जापान की संसद ने उन्हें अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। जापान में 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव हुए थे। इस चुनाव में इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बहुमत खो दिया था।

LDP को संसदीय चुनाव में सिर्फ 191 सीटें मिली थी और उसे 65 सीटों का नुकसान हुआ था। पिछले 15 सालों में पार्टी का ये सबसे खराब प्रदर्शन था। सोमवार, 11 नवंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। पिछले 30 सालों में पहली बार जापान में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए वोटिंग हुई।

इशिबा ने दूसरी पार्टियों के समर्थन के दम पर प्रमुख विपक्षी नेता योशिहिको नोदा को 221-160 से हराया। हालांकि 465 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 233 का आंकड़ा का जरूरी है।

चुनाव हारने के पद छोड़ने से इनकार किया था

इशिबा ने अक्टूबर में चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की पेशकश की थी। नई सरकार में पिछली कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों को फिर से नियुक्त किया जाएगा। हालांकि 3 मंत्री चुनाव में अपनी सीट हार गाए हैं। उनकी जगह नए सदस्यों को मिलेगी।

इशिबा के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के प्रमुख योशिहिको नोदा ने विपक्षी गठबंधन तैयार करने की कोशिश की थी। हालांकि नोदा इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। संसद में पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से इशिबा को सरकार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इशिबा को वजट और अन्य कानूनों पर विपक्षी दलों से समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

इशिबा को वजट और अन्य कानूनों पर विपक्षी दलों से समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

भ्रष्टाचार के खुलासे का नुकसान हुआ

2009 के बाद यह पहली बार है जब LDP को बहुमत नहीं मिला है। BBC के मुताबिक बहुमत हासिल नहीं करने के पीछे LDP नेताओं का कई घोटाले में घिरा होना है। यही वजह है कि LDP की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है। इस साल की शुरुआत में LDP की अप्रूवल रेटिंग 20% से कम हो गई थी।

क्या थे भ्रष्टाचार के आरोप

LDP की पार्टी के सांसदों पर आरोप लगा कि उन्होंने पार्टी को मिले राजनीतिक चंदे का पैसा हड़प लिया। उन्होंने अकाउंट में हेराफेरी कर पार्टी का पैसा खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद PM किशिदा ने कई कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों को पद से हटा दिया था।

हालांकि इससे जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस वजह से फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

LDP की सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी जापान की संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी (CDP) ने बेहतर प्रदर्शन कर के दिखाया। CDP नेता योशिहिको नोडा ने कहा कि वह मौजूदा सरकार को हटाने के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। CDP गठबंधन के पास फिलहाल 163 सीटें हैं और वे सरकार बनाने से बहुत दूर हैं।

रिकॉर्ड संख्या में जीतीं महिला उम्मीदवार

NHK न्यूज के मुताबिक इस बार जापान में रिकॉर्ड मतों से महिलाएं सांसद बनने में सफल हुई हैं। 465 सीटों वाले सदन में इस बार 73 महिलाओं ने जीत हासिल की। 2021 के चुनाव में सिर्फ 45 महिलाएं चुनाव जीत पाई थीं।

————————————-

इशिबा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

जापान में शिगेरू इशिबा बनेंगे अगले प्रधानमंत्री:पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीता; चीन से निपटने के लिए एशिया में NATO बनाना चाहते हैं इशिबा

जापान में रक्षा मंत्री रह चुके शिगेरू इशिबा अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वे 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *