Sawan Somwar 2024 LIVE Darshan Photos Update; Kanwar Yatra | Mahakal Kashi Vishwanath Somnath Kedarnath | सावन आज से शुरू: उज्जैन महाकाल मंदिर में 3 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद; वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में नए प्रवेश द्वार बनाए गए

  • Hindi News
  • National
  • Sawan Somwar 2024 LIVE Darshan Photos Update; Kanwar Yatra | Mahakal Kashi Vishwanath Somnath Kedarnath

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावन शुरू होने से पहले रविवार को अयोध्या और हरिद्वार में विशेष गंगा आरती की गई।

सावन का आज पहला सोमवार है। सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के पहले सोमवार के दिन 3 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद है। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी।

वहीं, यूपी के वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मियों के वायरलेस वॉकी-टॉकी सेट बढ़ाए गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई है।

सावन के पहले सोमवार की तस्वीरें…

अयोध्या में सावन शुरू होने से पहले रविवार को विशेष गंगा आरती की गई।

अयोध्या में सावन शुरू होने से पहले रविवार को विशेष गंगा आरती की गई।

हरिद्वार में सरयू नदी पर विशेष आरती की गई।

हरिद्वार में सरयू नदी पर विशेष आरती की गई।

अब अलग-अलग राज्यों से जुड़ी खबरें देखिए…

उत्तर प्रदेश: करीब 1.5 करोड़ भक्त जलाभिषेक करेंगे

बाबा विश्वनाथ मंदिर में 24 घंटे में करीब 10 लाख भक्त जलाभिषेक करेंगे।

बाबा विश्वनाथ मंदिर में 24 घंटे में करीब 10 लाख भक्त जलाभिषेक करेंगे।

हरिद्वार से गंगा जल लेकर भोले भक्त मंदिरों की तरफ बढ़ रहे हैं। पूरे यूपी के शिव मंदिरों में करीब 1.5 करोड़ भक्त जलाभिषेक करेंगे। काशी विश्वनाथ में 10 लाख भक्तों के पहुंच रहे हैं। कल आधी रात 2.30 बजे से दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन 24 घंटे होंगे।

MP: महाकाल मंदिर में 1 घंटे में दर्शन होंगे

आज पहली सवारी में भगवान महाकाल मनमहेश के रूप में दर्शन देंगे।

आज पहली सवारी में भगवान महाकाल मनमहेश के रूप में दर्शन देंगे।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में कल रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर प्रशासन का दावा है कि भक्तों को 1 घंटे में दर्शन हो रहे हैं। यानी कतार में लगे भक्त को गर्भगृह तक आने और यहां से आगे जाने में 1 घंटे का ही समय लग रहा है। इस बार श्रावण में 5, भादौ में 2 सवारी निकाली जाएंगी। शाही सवारी 2 सितंबर को निकलेगी।

बिहार: बेगूसराय में श्रावणी मेले का आयोजन होगा

बाबा हरीगिरी धाम में पूरे सावन माह में 20 लाख से भी ज्यादा शिव भक्त जुटते हैं।

बाबा हरीगिरी धाम में पूरे सावन माह में 20 लाख से भी ज्यादा शिव भक्त जुटते हैं।

बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरीगिरी धाम में श्रावणी मेले का आयोजन किया जाता है। बाबा हरीगिरी धाम में पूरे सावन माह में 20 लाख से भी ज्यादा शिव भक्त जुटते हैं। यहां सिमरिया गंगा तट और झमटिया गंगा तट से बड़ी संख्या में साधारण बम और डाक बम जल लेकर जलाभिषेक करने आते हैं। इसको लेकर सिमरिया और झमटिया घाट से लेकर मंदिर तक व्यापक तैयारी की गई है। सिमरिया घाट में जहां प्रशासन और गोताखोर अलर्ट पर हैं। वहीं, रास्ते में भी जगह-जगह तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई है।

सावन से जुड़े ये ग्राफिक्स भी पढ़ें ….

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *