Salman Khan House Attack | सलमान खान के करीबी का बड़ा खुलासा, सलीम खान घर बदलने की कर रहे प्लानिंग

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 4:55 में फायरिंग की गई। एक्टर के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने दो बाइक सवारों ने 6 राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद से सलमान खान बेहद डर गए हैं।

खान परिवार के करीबी सूत्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान को अपने परिवार की चिंता सता रही है। उन्होंने खुद की जान की कोई फिक्र नहीं है, लेकिन इससे उनकी फैमिली पर जो असर पड़ रहा है, उससे वह टेंशन में हैं।

करीबी सूत्र ने आगे बताया कि सलीम अंकल ने सलाह दी है कि वह सब अपने घर से अलग कहीं और जाकर रहें। इस परिवार के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि कोई भी अपनी असल आशंका नहीं बताता है। सलीम साहब बहुत शांत और कूल हैं। वहीं, सलमान ने सब भाग्य पर छोड़ दिया है कि जो होना होगा, वो होगा।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
इस घटना के बाद से पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस समय मुंबई पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिल कर मामले की जांच कर रही है। वहीं फायरिंग करते हुए हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बता दें कि बीते लंबे समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं

फायरिंग की घटना पर पूजा भट्ट का रिएक्शन
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट का रिएक्शन सामने आया है। पूजा ने एक्स पर लिखा कि यह बहुत भयानक और निंदनीय है। अगर सलमान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है, तो यह कहना सही होगा कि सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम है। निश्चित तौर पर बांद्रा में और कड़ी निगरानी की जरूरत है। कुछ समय पहले डकैती हुई थी और अब गोलीबारी? यह डरावना।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *