Rahul Gandhi rally in Seelampur for Delhi election | राहुल बोले- मोदी और केजरीवाल एक जैसे: दोनों अडाणी पर एक शब्द नहीं बोलते; 150 अरबपति देश को कंट्रोल करते हैं

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की सीलमपुर सीट से राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने पहली रैली सोमवार को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं। दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।

देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। अडाणी-अंबानी, मोदी की मार्केटिंग करते हैं। कांग्रेस अरबपतियों का देश नहीं चाहती है।

राहुल ने कहा कि मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।

राहुल गांधी की स्पीच, 3 पॉइंट्स…

  • जब केजरीवाल आए थे, आपको याद होगा शीला जी की सरकार थी। वो दिल्ली याद है आपको? केजरीवाल आए और उन्होंने प्रचार किया कि दिल्ली को मैं साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। अब देखिए हुआ क्या। बाहर चला नहीं जा सकता है, इतना प्रदूषण है। आधे लोग बीमार रहते हैं, कैंसर बढ़ रहा है। पॉल्यूशन और महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को अरविंद केजरीवाल मिटाएंगे। आप बताइए दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाया क्या?
  • पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा है। संसाधनों का असमान वितरण है। हम समानता चाहते हैं। गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए भागीदारी चाहते हैं। लोगों को केजरीवाल से पूछना चाहिए कि क्या वह पिछड़ों के लिए आरक्षण और जाति जनगणना कराना चाहते हैं।
  • भाजपा भाई को भाई से लड़वाते हैं। अंबेडकर जी के संविधान पर रोज नरेंद्र मोदी-बीजेपी हमला करते हैं। मेरी और कांग्रेस की राजनीति में क्लियरिटी है। इस देश में मोहब्बत, नफरत को काटेगी। जब तक मैं जिंदा हूं, अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर आक्रमण होगा तो वो किसी भी धर्म का हो जाति का हो, मैं उसकी रक्षा करूंगा।

कांग्रेस ने 3 लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।

बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया।

सीलमपुर विधानसभा सीट सीलमपुर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह मुस्लिम बहुल सीट है। सीलमपुर को इमरजेंसी के दौरान नॉर्थ और सेंट्रल दिल्ली में अपने घरों को खोने के बाद विस्थापित हुई आबादी के लिए बसाया गया था।

2020 में इस सीट से आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान जीते थे। उन्हें 72 हजार 694 वोट मिले थे। बीजेपी के कौशल कुमार को 35 हजार 774 और कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद को 20 हजार 247 वोट ही मिले थे। चौधरी मतीन 5 बार विधायक रह चुके हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।

डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…

—————————-

दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने 11 जनवरी को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आप’दा से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को करप्शन से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *