Prince Harry Agrees to Settlement as Murdoch’s The Sun | रूपर्ट मर्डोक के अखबार ने प्रिंस हैरी से माफी मांगी: कोर्ट के बाहर समझौता, 100 करोड़ मिल सकते हैं; द सन पर जासूसी करने के आरोप

[ad_1]

लंदन23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23 सितंबर, 2021 को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी।

प्रिंस हैरी ने मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के अखबार द सन के साथ समझौता कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस हैरी के वकील ने बुधवार को कहा कि द सन ने प्रिंस हैरी से उनकी निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर माफी मांग ली है।

इस माफीनामे के बाद प्रिंस हैरी और रूपर्ट मर्डोक के बीच लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से एक दिन पहले ही सुलझ गई है। BBC के मुताबिक इस समझौते से प्रिंस हैरी को 100 करोड़ से ज्यादा की रकम मुआवजे के तौर पर मिलेंगे।

मर्डोक की दो न्यूज कंपनी न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन पर आरोप था कि उन्होंने 1996 से 2011 के बीच प्रिंस हैरी का फोन हैक किया, गलत तरीके से उनकी निजी जानकारियां जुटाईं।

हैरी ने आरोप लगाया था कि 200 से ज्यादा बार ऐसी खबरें छापी गईं, जिसमें उनकी निजी जानकारियों का जिक्र किया गया था। अखबार ने माना है कि यह गैरकानूनी था। न्यूज ऑफ द वर्ल्ड 2011 में बंद हो गई थी।

लेडी डायना के लिए भी माफी मांगी ब्रिटिश अखबार ने प्रिंस हैरी की मां लेडी डायना के निजी जीवन में किए गए घुसपैठ के लिए भी माफी मांगी है। डायना की 1997 में पेरिस में एक कार हादसे में मौत हो गई थी। हादसे से पहले कई फोटोग्राफर प्रिंस डायना की तस्वीरें लेने के लिए उनका पीछा कर रहे थे।

अखबार द सन ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया-

QuoteImage

हम ड्यूक को हुई परेशानी, उनके रिश्तों, दोस्ती और परिवार को हुए नुकसान के लिए माफी मांगते हैं और उन्हें पर्याप्त हर्जाना देने के लिए तैयार हैं।

QuoteImage

हैरी बोले- 15 साल का इंतजार खत्म हुआ द सन के साथ प्रिंस हैरी का विवाद काफी समय से चल रहा था। अखबार ने उनकी गर्लफ्रेंड से लेकर ड्रग्स लेने तक हर चीज पर रिपोर्टिंग की थी। प्रिंस हैरी ने अपनी मां की मौत के लिए मीडिया को ही जिम्मेदार ठहराया था। हैरी ने कहा था- उनके (मीडिया) हाथ खून से सने हैं।

प्रिंस हैरी ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक जीत से बेहत खुश हैं। 15 साल का इंतजार अब खत्म हो गया है।

टॉम वॉटसन बोले- हैरी ने बड़े जानवर का शिकार किया मर्डोक की कंपनी ने पूर्व सांसद टॉम वॉटसन से भी माफी मांगी है। लेबर पार्टी के नेता वॉटसन अब हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मेंबर हैं। वॉटसन 2009 से 2011 तक संसद में मर्डोक की न्यूज कंपनी की जांच कर रहे थे। इस दौरान ब्रिटिश अखबार ने वॉटसन की जासूसी की थी।

टॉम वॉटसन ने कहा कि वे प्रिंस हैरी की ‘बहादुरी और साहस’ की तारीफ करते हैं। उन्होंने मीडिया हाउस के ‘बड़े जानवरों’ का शिकार करने में सफलता हासिल की।

टॉम वॉटसन, प्रैस हैरी के साथ द सन के खिलाफ केस लड़ रहे थे।

टॉम वॉटसन, प्रैस हैरी के साथ द सन के खिलाफ केस लड़ रहे थे।

हैरी को मिलने वाली रकम का हिस्सा वॉटसन को भी मिलेगा। यह कितनी रकम होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है। पिछले ही सप्ताह हैरी और वॉटसन ने अदालत में कहा था कि वे जुर्माना हासिल करने के लिए केस नहीं लड़ रहे बल्कि वे मीडिया कंपनी की जवाबदेही चाहते हैं और उन्हें सबक सिखाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *