साल 2023 में शनि, गुरु और राहु तीनों ने ही राशि परिवर्तन किया है। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में मौजूद हैं। इन तीनों प्रमुख ग्रहों का गोचर 2025 तक रहेगा फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में साल 2024 और 2025 तक इन तीनों ग्रहों का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। नया साल 2024 में इन ग्रहों का किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल बहुत ही शुभ साबित होगा। मेष राशि के जातकों के ऊपर गुरु का विशेष प्रभाव रहेगा। गुरु मेष राशि में मई 2024 तक विराजमान रहेंगे फिर इसके बाद शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में गोचर होंगे। गुरु के लग्न भाव में होने की वजह से मेष राशि के जातकों को साल 2024 में अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। इससे अलावा शनि का 11वें भाव में होने से आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी आने वाला साल बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। आपकी राशि में न्याय और कर्म के देवता शनि महराज कर्म क्षेत्र में होंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र और करियर में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। साल 2024 में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। करियर में आप बहुत आगे जा सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान, यश और धन-दौलत में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार में तरक्की और आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे।
सिंह राशि क जातकों के ऊपर भी शनि, गुरु और राहु का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। साल 2024 में आपको खूब तरक्की और सफलताएं हासिल होंगी। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में जो लोग किसी के साथ कोई व्यापार साझेदारी में कर रहे हैं उन्हे उसमें अपार सफलताएं हासिल होंगी। साल 2024 आपके लिए मेहतन से भरा रहने वाला साल साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। इसके अलावा मई 2024 में गुरु के 10वें भाव में होने से खूब सारा धन अर्चित करने का मौका मिलेगा। राहु ग्रह का शुभ प्रभाव भी आपको आकस्मिक धन लाभ के मौके प्रदान करेगा। आने वाला साल आपके लिए कर्ज से छुटकारा दिलाने वाला साल साबित हो सकता है।