Pm Narendra Modi Wayanad Visit Live Updates Conduct Kerala Aerial Survey Of Landslide Affected Areas Bally Bri – Amar Ujala Hindi News Live – Pm Modi In Wayanad Live:पीएम मोदी बोले

06:05 PM, 10-Aug-2024

मैंने आपदा को करीब से देखा और अनुभव किया है: मोदी

वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था। पानी मोरबी शहर में घुस गया। पूरे शहर में 10-12 फीट पानी था। 2,500 से ज्यादा लोग मारे गए। मैं वहां एक स्वयंसेवक के रूप में करीब छह महीने तक रहा। मैं इन परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि देश और भारत सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

05:02 PM, 10-Aug-2024

केंद्र सरकार करती रहेगी केरल की मदद

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब घटना हुई तो सुबह मैंने सीएम पिनाराई विजयन से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सहायता प्रदान करेंगे। जितनी जल्दी हो सके घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस , डॉक्टर और सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की। मैं मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी काम बजट की कमी के कारण रुके नहीं। 

 

04:56 PM, 10-Aug-2024

वायनाड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से मुझे घटना के बारे में जानकारी मिली है, तब से मैं भूस्खलन के बारे में लगातार अपडेट ले रहा हूं। केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को आपदा में मदद करने के लिए लगाया। यह बहुत बड़ी आपदा है। यह सामान्य घटना नहीं है। भूस्खलन में हजारों परिवारों के सपने टूट गए। उन्होंने कहा कि मैंने राहत शिविरों में पीड़ितों से मुलाकात की और अस्पताल में घायल मरीजों से भी मुलाकात की।

 

04:48 PM, 10-Aug-2024

अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड दौरे पर अस्पताल पहुंचकर भूस्खलन पीड़ितों से बात की। उन्होंने अस्पताल में मिल रहे इलाज को लेकर जानकारी ली। 

 

04:36 PM, 10-Aug-2024

अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगे की रणनीति जानी। बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद हैं। 

 

03:21 PM, 10-Aug-2024

प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावितों से की मुलाकात

केरल के वायनाड दौरे पर पीएम मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री शरणार्थी कैंपों में पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी व्यथा सुनी। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और उन्हें कहा कि सरकार उनके साथ है।

 

02:32 PM, 10-Aug-2024

वायनाड में हालात की जानकारी ले रहे पीएम मोदी

भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं पीएम मोदी। साथ में सीएम पी विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे। 

 

01:56 PM, 10-Aug-2024

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम मोदी

हवाई सर्वे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। वहां अधिकारियों से उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे। 

 

01:15 PM, 10-Aug-2024

हवाई सर्वे के दौरान सीएम पी विजयन भी रहे पीएम मोदी के साथ

भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे। 

 

12:43 PM, 10-Aug-2024

प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *