PM Modi Russia Visit: यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं: प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा

[ad_1]

अधिक पढ़ें

मॉस्को. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक स्पष्ट संदेश देते हुए मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है और बम, बंदूकों तथा गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ में पुतिन के साथ शिखरवार्ता से पहले, अपने प्रारंभिक वक्तव्य में मोदी ने जाहिर तौर पर यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर बम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि बेगुनाह बच्चों की मौत हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत शांति के पक्ष में है और संघर्ष का समाधान बातचीत से निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति अत्यंत आवश्यक है. युद्धक्षेत्र में समाधान संभव नहीं है….बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती.”

पीएम मोदी ने कहा, “शांति बहाली के लिए भारत हरसंभव तरीकों से सहयोग को तैयार है.” पीएम मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर सोमवार को मॉस्को पहुंचे और आज पुतिन के साथ उन्होंने 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखरवार्ता में भाग लिया. यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश इस यात्रा पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *