भुवनेश्वर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे बंगाल के मथुरापुर में रैली करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा में 3 जनसभाएं करेंगे।
मोदी ओडिशा के मयुरभंज में दोपहर 1 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे ओडिशा के बालासोर में रैली करेंगे। मोदी शाम 4:30 बजे केंद्रपाड़ा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रपाड़ा से भाजपा के बैजयंत जय पांडा सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। पांडा BJD से भाजपा में आए थे। पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी।
इससे पहले 28 मई को मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात और जादवपुर में रैलियां की थीं। पीएम ने कहा था कि मैंने पहले गारंटी दी थी कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा।
अब मोदी देश को खासकर पश्चिम बंगाल को एक और बड़ी गारंटी दे रहा है- जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है, उसको लौटाऊंगा।

बंगाल में मोदी के भाषण की 5 खास बातें
1. सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिली
तुष्टीकरण की राजनीति के कारण TMC ने CAA के खिलाफ झूठ फैलाया है। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिल गई है। ये नागरिकता देश का संविधान दे रहा है।
2. बंगाल सरकार ने न्यायपालिका का गला घोंटा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 77 मुसलमान जातियों को ओबीसी घोषित करना गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया। इस फैसले के बाद TMC की सीएम का रवैया हैरान करने वाला है।
यहां के जजों की नीयत पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं TMC वालों से पूछना चाहता हूं कि अब जजों के पीछे भी अपने गुंडे छोड़ दोगे क्या? पूरा देश देख रहा है कि TMC ने कैसे ज्यूडिशियरी का गला घोंट दिया है।
3. TMC के लिए सिर्फ तुष्टीकरण जरूरी
TMC और इंडी गठबंधन को आपके विकास से कोई मतलब नहीं है। इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है अपने वोटबैंक का तुष्टीकरण। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी।
4. बंगाल को पहले कांग्रेस-लेफ्ट ने लूटा, अब ममता सरकार लूट रही
आजादी के पहले एक समय वो भी था जब बंगाल लाखों देशवासियों को रोजगार देता था। आज बंगाल में ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद हैं, यहां से नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर है। बंगाल का ये हाल किसने किया? पहले बंगाल को कांग्रेस ने लूटा, फिर लेफ्ट ने लूटा और अब TMC दोनों हाथों से लूट रही है।
5. बंगाल कह रहा- फिर मोदी सरकार
TMC ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है। उन्होंने लाखों OBC युवाओं का हक रातों-रात वोट जिहादियों को दे दिया। लेकिन अब TMC का खेल खत्म हो गया है। अब बंगाल कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।
ये खबर भी पढ़ें…
UP के मऊ में मोदी बोले- मैं कप प्लेट धोते-धोते बड़ा हुआ, ये मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 मई को यूपी के मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा- मैं बचपन से कप-प्लेट धोते और चाय पिलाते बड़ा हुआ हूं। जैसे ही विजय का सूरज उगता है तो कमल भी खिलता है। उसी समय कप-प्लेट की याद आती है। चाय की चुस्की लेने का मन करता है। मोदी और चाय का नाता इतना तगड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
