- Hindi News
- National
- PM Modi Rakshabandhan School Children Tied Rakhi On PM Hand With Picture Of His Mother
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में PM मोदी की कलाई पर कई बच्चों ने राखी बांधी। PM ने बच्चों को इस त्योहार की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली में स्कूली बच्चों से राखियां बंधवाईं। इसमें एक राखी पर मोदी और उनकी मां की तस्वीर भी थी, जिसमें, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लिखा था। इससे पहले मोदी ने X पर पोस्ट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई भी दी थी।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बहन प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए देशवासियों को राखी के त्योहार की बधाई दी। प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा- भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं।
रक्षाबंधन की तस्वीरें…

यह तस्वीर राहुल गांधी ने X पर पोस्ट की। उन्होंने कहा- भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।

यह तस्वीर प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट की। उन्होंने कहा- भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियाँ व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है।

PM मोदी को बच्चों ने मां की तस्वीर वाली राखी बांधी। इस राखी की डोरी तिरंगे के कलर की थी।

जम्मू-कश्मीर के उरी में LOC के पास सोनी गांव में महिलाओं ने जवानों को राखी बांधी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा ने गुवाहाटी में महिलाओं से राखियां बंधवाईं। असम CM ने देशवासियों को राखी के त्योहार की बधाई दी।
