PM Modi LIVE | Narendra Modi Gujarat Visit Speech Photos Update – Kevadia | PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर: एकता नगर में 280 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया; गुरुवार को सरदार पटेल की जयंती मनाएंगे

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे गुरुवार को केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे सरदार पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले एकता दिवस के लिए यहां केवड़िया पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को एकता नगर में 280 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

उनका स्टार्ट 6.0 कार्यक्रम में अधिकारियों, कॉमन फाउंडेशन कोर्स (ट्रेनी आईएएस-आईपीएस) अफसरों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। इस साल के कार्यक्रम का विषय ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप’ है।99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स स्टार्ट 6.0 में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 ट्रेनी अफसर शामिल हैं।

पीएम मोदी गुरुवार (31 अगस्त) को केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे। सबसे पहले वे सुबह करीब 7:15 बजे पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

पीएम मोदी को परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी।

पीएम मोदी को परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी।

एकता दिवस परेड में 16 परेड टुकड़ियां प्रधानमंत्री मोदी एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और परेड देखेंगे। इसमें 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NCC और एक मार्चिंग बैंड की 16 टुकड़ियां शामिल होंगी।

विशेष आकर्षणों में NSG की हेल मार्च टुकड़ी, BSF और CRPF के महिला और पुरुष बाइकर्स का साहसिक प्रदर्शन, बीएसएफ द्वारा भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर एक शो, स्कूली बच्चों का पाइप बैंड शो, भारतीय वायु सेना द्वारा सूर्य किरण फ्लाईपास्ट आदि शामिल होंगे।

18 राज्यों के लिए 12850 करोड़ की परियोजना, 70+ वालों को ₹5 लाख का मुफ्त इलाज

29 अक्टूबर को धनतेरस और 9वें आयुर्वेद दिवस पर केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) को विस्तार दिया। इसमें बुजुर्गों को शामिल किया।

70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की सुविधा लॉन्च की। इसके तहत देश के 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।

पीएम ने कहा- मैं दिल्ली और बंगाल के 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों से क्षमा मांगता हूं कि उनकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। आपको कष्ट होगा, लेकिन मैं मदद नहीं कर पाऊंगा। कारण- दिल्ली और बंगाल की सरकार इस योजना से नहीं जुड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

……………………………………………..

पीएम मोदी से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें

PM ने 51 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर बांटे: कहा- आप सेवक हैं शासक नहीं, गरीबों-पिछड़ों की सेवा कीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को देश के 40 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला रोजगार मेला था। मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी। अब तक 13 मेलों में 8.50 लाख से ज्यादा युवाओं काे नौकरी दी जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय बातचीत: दोनों नेताओं ने 50 मिनट चर्चा की

रूस के कजान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 5 साल बाद बुधवार, 23 अक्टूबर को द्विपक्षीय बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को जल्द से जल्द निपटाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया था। 2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बाइलैटरल मीटिंग थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *