[ad_1]
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कैरेबिया देश गुयाना पहुंचे. जैसे ही उनका विमान गुयाना के अंतरराष्ट्रीय अवाई अड्डे पर उतरा, वहां के राष्ट्रपति से लेकर पूरी कैबिनेट तक पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार खड़ी नजर आई. पीएम मोदी भी इस तरह का आदर और सतकार देखकर गदगद नजर आए. गयान ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया है. अबतक पीएम मोदी को कुल 19 देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का सम्मान दे चुके हैं.
गुयाना और बारबाडोस प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करेंगे. इससे पहले डोमिनिका ने भी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपने सर्वोच्च अवॉर्ड की घोषणा की थी. गुयाना के प्रधानमंत्री पीएम नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय अवॉर्ड, “द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस” प्रदान करेंगे. इसी तर्ज पर बारबाडोस भी पीएम नरेन्द्र मोदी को बारबाडोस के प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेगा.
FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 10:55 IST
[ad_2]
Source link