Plane carrying Malawi’s vice president missing | मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता: खोज अभियान शुरू, 9 और लोग भी थे सवार

[ad_1]

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान सोमवार सुबह लापता हो गया।

अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति मलावा डिफेंस फोर्स के विमान में सवार थे। विमान ने सोमवार सुबह मलावी की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरी थी। इसमें उपराष्ट्रपति चिलिमा समेत कुल 10 लोग सवार थे।

विमान को सोमवार सुबह मजुजु में लैंड करना था लेकिन उससे पहले ही विमान से संपर्क टूट गया। विमान से संपर्क न कर पाने के बाद राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। विमान का लोकेशन ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने बहामास के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है…

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का 19 मई को एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर लापता हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 9 लोग मारे गए। पूरी खबर यहां पढ़े…

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश हो गया। भारत के नागरिक उड्डयन विभाग ने बयान जारी कर बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट एयर एंबुलेंस था। यह थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था। रास्ते में इसने भारत के गया एयरपोर्ट पर ईंधन भरा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *