Pilot killed during air show collision in Portugal: Crash captured on camera | पुर्तगाल में एयर शो के दौरान दो प्लेन की टक्कर: एक पायलट की मौत, प्लेन सोवियत एरा में डिजाइन किया गया था

[ad_1]

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिस पायलट की मौत हुई वह स्पेन का रहने वाला था।

पुर्तगाली वायु सेना के रविवार को एक एयर शो के दौरान दो प्लेन की आपस की टक्कर हो गई, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा घायल है। पुर्तगाली वायु सेना ने कहा कि बेजा एयर शो में 6 प्लेन शामिल थे। यह घटना स्थानीय समयानुसार 4:05 बजे घटी।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, जिस पायलट की मौत हुई वह स्पेन का रहने वाला था। वायु सेना ने बताया कि दूसरे पायलट को हल्की चोट आई है। पुर्तगाल के रक्षा मंत्री नूनो मेलो ने इस घटना पर दुख जताया और मामले की जांच के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि एयर शो में छह प्लेन एक एरोबैटिक समूह था, जिसमें स्पेनिश और पुर्तगाली पायलट शामिल थे। इस एयर शो का नाम ‘याक स्टार्स’ रखा गया था, जो प्लेन क्रैश हुआ वह याकोवलेव याक-52 था, जिसे सोवियत संघ ने डिजाइन किया गया था।

याक स्टार्स एयर शो में 6 प्लेन करतब दिखा रहे थे।

याक स्टार्स एयर शो में 6 प्लेन करतब दिखा रहे थे।

पुर्तगाली राष्ट्रपति बोले- रोमांच दुख में बदला
पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कहा कि पहले सब कुछ अच्छा था। लोग बड़ी संख्या में इस रोमांच को देखने पहुंचे थे। सब कुछ अच्छा तल रहा था। लेकिन, फिर यही रोमांच दुख में बदल गया। एयर शो को देखने आए लोग एकदम शांत हो गए।

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, पहले एक प्लेन तेजी से आगे बढ़ा फिर दूसरे प्लेन ने भी तेज स्पीड में उसको छूने की कोशिश की। इसके बाद दोनों बादलों में जाकर आपस में टकरा जाता है और आस-पास धुंआ छा गया।

‘एक प्लेन एयरबेस के बाहर क्रैश’
वही, वायुसेना ने बताया कि एक प्लेन एयरबेस के बाहर क्रैश हो गया। दूसरा लैंडिंग करने में सफल रहा। याक स्टार्स के मुताबिक इस एयर शो में 30 यूरोपीय एरोबैटिक समूह शामिल थे। यह यूरोप का सबसे बड़ा एरोबैटिक्स लोगों का समूह है।

वायुसेना ने अब बेजा हवाई अड्डे पर 8 जून को होने वाले एयर शो को कैंसिल कर दिया है।

ये खबरें भी पढ़े…

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं:यह मोरक्को रजिस्टर्ड एयर एम्बुलेंस, थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था; गया में ईंधन भरा था

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। भारत के नागरिक उड्डयन विभाग ने बयान जारी कर बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट एयर एंबुलेंस था। यह थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था…पूरी खबर पढ़े

रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत:रूस ने कहा- यूक्रेन ने एयरक्राफ्ट पर मिसाइल दागी, अपने ही लोगों को मार गिराया

रूस में बुधवार को हुए प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है…पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *