Parliament LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi Akhilesh Yadav | BJP Congress India Alliance | संसद के मानसून सत्र का आठवां दिन: केंद्र सरकार 6 नए बिल पेश कर सकती है; कल राहुल ने कहा था- अनुराग ने गाली दी

  • Hindi News
  • National
  • Parliament LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi Akhilesh Yadav | BJP Congress India Alliance

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के मानसून सत्र का बुधवार (31 जुलाई) को आठवां दिन है। आज केंद्र सरकार 6 नए बिल पेश कर सकती है। इसमें 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 बदला जा सकता है। इसके अलावा विपक्ष आज फिर अग्निवीर, NEET विवाद और रेल हादसों पर घेर सकता है।

संसद सत्र के सातवें दिन अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भिड़ गए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती।

ठाकुर ने फिर कहा- आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। अखिलेश भी बोले- कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है।

संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई।

संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई।

30 जुलाई: मानसून सत्र का सातंवा दिन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 30 जुलाई को बजट पर लोकसभा में जवाब दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 30 जुलाई को बजट पर लोकसभा में जवाब दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर सांसदों के पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के हलवा बांटने की परंपरा UPA सरकार मे शुरू हुई थी। तब किसी ने नहीं पूछा कि बजट बनाने वाले अफसरों में SC-ST, OBC कितने हैं। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में 29 जुलाई को बजट के पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी पर सवाल उठाए थे। उस वक्त की फोटो दिखाते हुए पूछा था कि इसमें एक भी आदिवासी, दलित या पिछड़ा अफसर नहीं दिख रहा है। 20 अफसरों ने बजट तैयार किया।29 जुलाई: मानसून सत्र का छठवां दिन
सत्र के छठे दिन संसद में बजट और दिल्ली हादसे की गूंज रही। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है।

21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वह भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। आज चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं।

राहुल ने जब संसद में हलवा सेरेमनी का पोस्टर लहराया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया।

राहुल ने जब संसद में हलवा सेरेमनी का पोस्टर लहराया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया।

राहुल के भाषण के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण सिर पकड़े नजर आईं
राहुल ने लोकसभा में कुल 46 मिनट भाषण दिया। इसमें 4 बार अडाणी-अंबानी का नाम लिया, दो बार मुंह पर उंगली रखी। स्पीकर ने भाषण के दौरान राहुल को 4 बार टोका। राहुल ने जब हलवा सेरेमनी का पोस्टर लहराया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया।

26 जुलाई : मानसून सत्र का पांचवां दिन

26 जुलाई को सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में JDU नेता ललन सिंह ने कहा था कि हमारा गठबंधन फेविकोल का जोड़ है।

26 जुलाई को सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में JDU नेता ललन सिंह ने कहा था कि हमारा गठबंधन फेविकोल का जोड़ है।

सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि जेडीयू और टीडीपी चुनाव से पहले भाजपा के साथ है। ये प्री-पोल अलायंस है। हमारा अलायंस फेविकोल से जुड़ा हुआ है। ये हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा था कि-हम पहले (इन्हीं) विपक्ष के साथ (बिहार में) थे। ये लोग गिद्ध की तरह थे। लेकिन अब छोड़कर जा चुके हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- 99 का आंकड़ा बड़ा खतरनाक होता है। लूडो खेला है तो जानते होंगे कि अगर सांप काट ले तो नीचे आ जाएंगे।

25 जुलाई: मानसून सत्र का चौथा दिन

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सभी सरकारों (चाहें केंद्र की हो या राज्य सरकारें) का एक ही लक्ष्य होता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होता है।

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सभी सरकारों (चाहें केंद्र की हो या राज्य सरकारें) का एक ही लक्ष्य होता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होता है।

सत्र के चौथे दिन सदन में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी उठा था। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि संविधान खतरे में है। हम यहां हंसने की बात करते हैं, पिछड़ों की बात करते हैं, दलितों की बात करते हैं, आदिवासियों की बात करते हैं।

सभी सरकारों (चाहें केंद्र की हो या राज्य सरकारें) का एक ही लक्ष्य होता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होता है। मैं संथाल परगना से आता हूं। जब संथाल परगना (झारखंड) बिहार से अलग हुआ, तब यहां आदिवासी 36% थे। आज यहां आदिवासियों की पॉपुलेशन 26% है। 10% आदिवासी कहां गायब हो गए? इसके बार में ये सदन कभी चर्चा नहीं करता, चिंता नहीं करता, बल्कि वोट बैंक की पॉलिटिक्स करता है।

झारखंड की सरकार की तरफ से भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। बांग्लादेश का घुसपैठ लगातार बढ़ रहा है। बांग्लादेश घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं के साथ शादी कर रहे हैं।

ये हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है। हमारे यहां जो महिला लोकसभा का चुनाव आदिवासी कोटे से लड़ती हैं, उनके पति मुसलमान हैं। जिला परिषद की अध्यक्ष के पति मुसलमान हैं। हमारे यहां 100 आदिवासी मुखिया है, उनके पति मुसलमान हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

24 जुलाई: मानसून सत्र का तीसरा दिन

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि हर बजट में इस देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। इसी पर नाराज होकर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि हर बजट में इस देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। इसी पर नाराज होकर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

बुधवार को सुबह सदन शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने संसद के बाहर केंद्र सरकार के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भी बजट को लेकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया। वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ शेम-शेम का नारा लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

विपक्ष द्वारा बजट को भेदभाव वाला बताने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बजट में सभी राज्यों का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के नेता जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रहे हैं, ताकि लोगों को लगे कि उनके राज्य को कुछ नहीं मिला। यह ठीक नहीं है।

चर्चा के दौरान राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति से कहा- माताजी (वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण) बोलने में एक्सपर्ट हैं। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ बोले- वो माताजी नहीं, आपकी बेटी की उम्र के बराबर हैं।

वहीं, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रही है। लोकसभा और राज्यसभा में एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

23 जुलाई: मानसून सत्र का दूसरा दिन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार देश का आम बजट पेश किया है। वो ऐसा करने वाली देश की इकलौती वित्त मंत्री बन गई हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार देश का आम बजट पेश किया है। वो ऐसा करने वाली देश की इकलौती वित्त मंत्री बन गई हैं।

मंगलवार को निर्मला सीतारमण ने 1 घंटे 23 मिनट का बजट भाषण दिया। बजट में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।

बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी।

मोदी सरकार 3.0 बिहार के CM नीतीश कुमार की JDU और आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की TDP के भरोसे केंद्र में सत्ता चला रही है। वित्त मंत्री ने बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

22 जुलाई: मानसून सत्र का पहला दिन

संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से 21 मिनट बात की।

संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से 21 मिनट बात की।

सोमवार को मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे से भरा रहा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:15 बजे संसद पहुंचे और सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से 21 मिनट बात की। उन्होंने विपक्ष पर अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जून में नई संसद के गठन के बाद देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का प्रयास किया गया। मुझे इसका कोई दुख नहीं है। इस बार हम मजबूत बजट लेकर आ रहे हैं। विपक्ष से अपील है कि लोकसभा चुनाव में जितनी लड़ाई लड़नी थी हमने लड़ ली। अगले 5 साल देश के लिए लड़ना और जूझना है।

विपक्ष ने उठाया NEET में गड़बड़ी का मुद्दा
इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11:05 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने NEET में गड़बड़ी की वजह से कई स्टूडेंट्स की मौत का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ ही जगहों पर गड़बड़ी हुई है। CBI मामले की जांच कर रही है। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी NEET मामले पर सरकार पर तंज कसा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

प्रश्नकाल के बाद निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश करते हुए बताया कि सरकार ने LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की, इससे रिटेल ईंधन महंगाई दर FY24 में नीचे बनी रहीं। वहीं इसमें वित्त वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 से 7% रहने का अनुमान लगाया गया है।

इंडियन इकोनॉमी को बढ़ती वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए नॉन-फार्म सेक्टर में 2030 तक सालाना औसतन लगभग 78.5 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। सर्वे में ये भी बताया गया है कि 65% आबादी 35 वर्ष से कम है, फिर भी कई लोगों के पास आवश्यक स्किल का अभाव है। अभी, केवल 51.25% युवा ही रोजगार योग्य है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इन 22 दिनों में क्या-क्या होगा विस्तार से पढ़ें…

  • 22 जुलाई : केंद्र सरकार इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी। इसमें अगले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था का अनुमान बताया जाता है। आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शपथ लेंगे।
  • 23 जुलाई : केंद्र सरकार आम बजट पेश करेगी। निर्मला सीतारमण सातवीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला और दूसरी वित्त मंत्री होंगी।
  • 24-26 जुलाई : बजट पर दोनों सदनों में बहस हो सकती है। यह अगले तीन-चार दिनों तक चलने की संभावना है।
  • 27-28 जुलाई : शनिवार और रविवार का साप्ताहिक छुट्‌टी रहेगी।
  • 29 जुलाई : संसद में बजट पारित होगा। इनकम टैक्स की छूट की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जा सकती है।
  • 30 जुलाई : सरकार 6 नए बिल पेश करेगी। इसमें 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 बदला जा सकता है।
  • 31 जुलाई : जो पहले पेश होगा, उस पर लोकसभा में बहस होगी। यहां से पास होने पर वह राज्यसभा में भेजा जाएगा।
  • 1-12 अगस्त: जम्मू-कश्मीर का बजट पेश होगा। 1 अगस्त से सत्र खत्म होने तक सदन के दोनों सदन में बिल पेश होंगे, बहस होगी और पास होने पर, कानून बनने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *