Paksitan Terrorist Hafiz Saeed Abdul Brother-in-law Death | Abdul Makki | मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मक्की की पाकिस्तान में मौत: लाल किले पर हमले में भी शामिल था, 2023 में ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ

[ad_1]

लाहौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकी अब्दुल रहमान मक्की कुछ दिनों से बीमार था। वह हाई शुगर के चलते लाहौर के अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत हुई।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई शुगर की वजह से लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

अब्दुल मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था। उसे 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी। सजा के बाद उसने खुद को लो प्रोफाइल कर लिया था। 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया था।

पाकिस्तान में एक रैली के दौरान आतंकी हाफिज सईद के साथ अब्दुल रहमान मक्की।

पाकिस्तान में एक रैली के दौरान आतंकी हाफिज सईद के साथ अब्दुल रहमान मक्की।

कौन है अब्दुल रहमान मक्की?

अब्दुल रहमान मक्की को हाफिज अब्दुल रहमान मक्की के नाम से भी जाता है। उसका जन्म 1954 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हुआ था। मक्की लंबे समय से हाफिज सईद का करीबी रहा है।

उसने लश्कर और जमात-उद-दावा में कई अहम पदों को संभाला है। मक्की पॉलिटिकल चीफ और लश्कर के लिए फंड जुटाने जैसे काम भी संभालता था। वो लश्कर की गवर्निंग बॉडी शूरा का मेंबर भी था।

मक्की को 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भारतीय एजेंसियों ने उसे आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे स्पेशल डेजिग्नेटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था।

मक्की पर कार्रवाई की टाइमलाइन

मक्की को अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद 2019 में पाकिस्तानी पुलिस ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2021 में उसे 9 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सबूतों की कमी का हवाला देकर लाहौर हाईकोर्ट ने कुछ महीने बाद उसे रिहा कर दिया था।

अमेरिका ने रिवॉर्ड फॉर जस्टिस प्रोग्राम के तहत मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था और उसे सजा दिलाने के लिए लोगों से उसकी जानकारी मांगी थी।

जून 2022 में भारत और अमेरिका ने मिलकर UN के नियम 1267 के तहत उसे ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन चीन ने इस पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में जनवरी 2023 में चीन ने अपनी रोक हटा ली थी। इसके बाद मक्की को ग्लोबल आतंकी सूची में डाल दिया गया था।

————————————————–

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दावा- आतंकी मसूद अजहर को अफगानिस्तान में हार्ट अटैक आया:पाकिस्तान के मिलिट्री अस्पताल में शिफ्ट हुआ; संसद और पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड रह चुका

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मसूद अजहर अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 46 की मौत:पाकिस्तानी तालिबान के ठिकानों पर हमला, अफगानिस्तान ने पलटवार की धमकी दी

पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले पाकिस्तानी सीमा से लगे अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत के पहाड़ी इलाकों में किए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *