Pakistan Property Dispute; Mother, Daughter Bricked Into Wall | Hyderabad | पाकिस्तान में रिश्तेदारों ने मां-बेटी को जिंदा दीवार में चुनवाया: देवर ने प्रॉपर्टी के लालच में मारपीट की, पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचाया।

पाकिस्तान के हैदराबाद में एक मां-बेटी को उन्हीं के रिश्तेदारों ने दीवार में चुनवा दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब बच्ची की चीख पुकार की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार तोड़ी और मां-बेटी को बचाया लिया। दोनों की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला को दीवार में चुनवाने वाला उसी का देवर था, जिसका नाम सोहेल है। सोहेल को डर था कहीं उसकी भाभी दीवार न तोड़ दे इसलिए उसने सीमेंट और ईट से दीवार चुनवाई।

महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल उन्हें कई सालों से प्रॉपर्टी के लिए परेशान कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि सोहेल के बेटे और पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस को मौके से घर की प्रॉपर्टी के कागज मिले हैं।

देवर ने अपनी भाभी को घर में ही ईट और सीमेंट से चुनावाया।

देवर ने अपनी भाभी को घर में ही ईट और सीमेंट से चुनावाया।

महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी है
महिला का नाम तस्लीम है। तस्लीम ने पुलिस को बताया कि उसके पति अब्दुल हक की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर के बीच वाले हिस्से में रह रही थीं। सोहेल पूरे घर को हड़पना चाहता था।

पहले सोहेल ने तस्लीम को घर की बाकी जरूरी चीजों से वंचित रखा। इसके बाद शुक्रवार (28 जून) की दोपहर को उसकी पत्नी साइमा और उसके साले वसीम ने तस्लीम और उसकी बच्ची को धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उन लोगों ने दीवार को चुनवा दिया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है

पाकिस्तान में भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया था।

पाकिस्तान में भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया था।

इससे 10 दिन पहले भीड़ ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाया

इससे 10 दिन पहले गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति को कुरान के अपमान करने के आरोप में जिंदा जला दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, घटना खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के मदयान इलाके की थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में 8 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद इस्माइल था, जो मदयान घूमने आया था। पुलिस ने बताया था कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस बीच कुरान के कथित अपमान की बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ ही देर बात गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और संदिग्ध को अपने साथ ले गई। इस दौरान भीड़ ने स्टेशन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पहले भीड़ ने मोहम्मद इस्माइल की जमकर पिटाई की और इसका वीडियो बनाया। भीड़ ने उसे तब तक मारा जब तक वो अधमरा न हो गया। इसके बाद भीड़ में से कुछ लोग अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लाए और इस्माइल पर डालकर उसे जला डाला।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *