[ad_1]
![]()
वॉशिंगटन: पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) पर लगाया टारगेट किलिंग का आरोप लगाया है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी यानी RAW के एजेंट्स पाकिस्तान की धरती पर आतंकियों को निशाना बना रहे हैं। इस मामले पर पाकिस्तान ने अमेरिका से बात की है, जिस पर अमरिका ने प्रतिक्रिया दी। अमेरिका ने कहा कि इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं।
बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की जरूरत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बीते शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को अमेरिका से इस मामले पर बात की। सोमवार को यानी 8 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) ने इस मामले पर कहा कि दोनों देशों को बातचीत के जरिए इम मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है।
इस आरोप के बारे में कोई टिप्पणी नहीं
पाकिस्तान के आरोपों पर मिलर ने कहा कि हम इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्ट्स को ध्यान से देख रहे हैं। हमारे पास इस आरोप के बारे में कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन इस मामले में बिना हस्तक्षेप किए, हम दोनों पक्षों से संवाद के माध्यम से समाधान ढूंढने की सलाह देते हैं।
क्या है मामला
बता दें कि कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के द गार्जियन अखबार में पब्लिश एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत सरकार न विदेशी धरती पर आतंकियों का सफाया करने के लिए पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की गई है। पाकिस्तान ने टारगेट किलिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स शेयर किए हैं।
पाकिस्तान का ये है दावा
उधर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के नागरिकों को मनमाने ढंग से आतंकवादी करार देना और सजा देने का दावा करना साबित करता है कि वो यानी भारत सरकार दोषी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वह भारत को उसकी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराए।
बेबुनियाद करार
हालांकि भारत सरकार ने द गार्जियन में छपी रिपोर्ट और पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
[ad_2]
Source link
