Omar Abdullah Update; BJP and Indira Gandhi Emergency | Lok Sabha Election | उमर अब्दुल्ला का बीजेपी को चैलेंज: कहा- कश्मीर में प्रत्याशी खड़े करें, सबकी जमानत जब्त न हुई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

  • Hindi News
  • National
  • Omar Abdullah Update; BJP And Indira Gandhi Emergency | Lok Sabha Election

श्रीनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को कहा कि कश्मीर की तीनों सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारे। अगर, उनकी जमानत जब्त नहीं हुई तो वे (उमर) राजनीति छोड़ देंगे।

बीजेपी का आरोप है कि NC-PDP के जम्मू-कश्मीर में अच्छा काम नहीं किया। इस सवाल पर उमर ने कहा कि मुझे इस पर रिएक्शन देने की जरूरत नहीं है। लोगों को इसका जवाब देने दें। पीएम मोदी जी के कहने में इतनी ताकत है तो BJP को उम्मीदवार उतारने दीजिए और वोट मांगने दीजिए।

एजेंसी के मुताबिक, उमर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। आज स्थिति आपातकाल जैसी है, लेकिन इसे आपातकाल नहीं कहा जाता है। हमारा लोकतंत्र 1975 की इमरजेंसी की तुलना में अधिक खतरे में है।

PDP ने उमर अब्दुल्ला को बारामूला से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिया नेता आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को श्रीनगर से टिकट दिया है। चुनाव लड़ेंगे।

इंदिरा ने चुनाव से पहले किसी को गिरफ्तार नहीं किया
उमर ने कहा कि मुझे बताओ आपको (मीडिया) सच रिपोर्ट करने की कितनी आजादी है? आज लोकतंत्र उस समय की तुलना में अधिक खतरे में है। इंदिरा में तब चुनाव कराने का साहस था। उन्होंने चुनाव से पहले किसी को गिरफ्तार नहीं किया था।

देखिए आज क्या हो रहा है। जहां भी भाजपा को खतरा महसूस होता है, कुछ एजेंसियों के माध्यम से उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। अगर, यह आपातकाल नहीं है, तो विपक्षी नेताओं को रिहा करें और देखें कि लोग उनका समर्थन करते हैं या नहीं।

हमें पीएम मोदी के कुछ नया कहने का इंतजार रहता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार NC, PDP और कांग्रेस को वंशवादी राजनीतिक पार्टियां कहते आ रहे हैं। इस सवाल पर उमर ने कहा कि पीएम मोदी जब यहां (जम्मू-कश्मीर) आते हैं तो इन मुद्दों को उठाते हैं। हम उनके कार्यक्रमों का इंतजार करते हैं ताकि वह कुछ नया कहें।

पिछले 10 साल से सत्ता में रहे मोदी सिर्फ परिवारवाद की बात करते हैं। BJP उन परिवारों के विरोध में नहीं है जो राजनीति में हैं। केवल उनके विरोध में है जो बीजेपी का विरोध करते हैं। बीजेपी ने अपने नेताओं के परिवार को लोकसभा चुनाव के टिकट बांटे हैं। जो टिकट का पांचवा हिस्सा है।

ऐसा करना बीजेपी को ठीक लगता है तो हमारे लिए परिवारवाद की बात क्यों की जाती है। उन्हें आपत्ति क्यों होती है? यह केवल इसलिए है क्योंकि हम उनका विरोध करते हैं। हम उनका विरोध करते रहे हैं और विरोध करना जारी रखेंगे।

​​​​​​​यह खबर भी पढ़ें…
आर्टिकल-370 नेताओं का मुद्दा, कश्मीरी काम मांग रहे: लोग बोले- अफसर कहते हैं सब ठीक है, सरकार होती तो शिकायत करते

फोटो अनंतनाग के एक पहाड़ी गांव अंदरवन की है। गांव की महिलाएं बच्चों के साथ पानी के टैंकर के इंतजार में खड़ी हैं। इनके लिए पीने के पानी की सप्लाई की व्यवस्था नहीं है।

फोटो अनंतनाग के एक पहाड़ी गांव अंदरवन की है। गांव की महिलाएं बच्चों के साथ पानी के टैंकर के इंतजार में खड़ी हैं। इनके लिए पीने के पानी की सप्लाई की व्यवस्था नहीं है।

तारीख: 7 मार्च, जगह: श्रीनगर का बख्शी स्टेडियम- जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल- 370 हटाए जाने के बाद PM मोदी की पहली रैली थी। उन्होंने कहा, ‘अब कश्मीर के लोग खुलकर सांस ले पा रहे हैं। कांग्रेस और उसके साथियों ने सियासी फायदे के लिए 370 के नाम पर यहां के लोगों को गुमराह किया। जम्मू-कश्मीर की अवाम ये सच्चाई जान चुकी है।’ पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *