Nigerian military pilot airstrike mistakes self-defence force | नाइजीरिया में गलती से आम लोगों पर हवाई हमला: 16 की मौत; पायलट ने लोकल लोगों को क्रिमिनल गैंग समझकर किया फायर

[ad_1]

अबुजा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नाइजीरिया की सेना जम्फारा राज्य में लंबे समय से यहां मौजूद क्रिमिनल गैंग्स से लड़ रही है। प्रतीकात्मक इमेज

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जम्फारा में रविवार को एक सैन्य हवाई हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक एक पायलट ने गलती से लोकल लोगों की डिफेंस फोर्स को क्रिमिनल गैंग समझ लिया था। नाइजीरिया की सेना इस इलाके में लंबे समय से क्रिमिनल गैंग्स से लड़ रही है। इन्हें स्थानीय तौर पर डाकू कहा जाता है।

ये लड़ाके गांवों पर हमला करते हैं, फिरौती के लिए लोगों को किडनैप कर लेते हैं और उनके घरों को आग लगा देते हैं। इस वजह से यहां रहने वाले आम लोग भी सेल्फ डिफेंस में बंदूक लेकर अपराधियों को इलाकों से बाहर खदेड़ देते हैं।

शनिवार को भी डाकुओं ने जम्फारा के डांगेबे गांव पर हमला करके कई जानवरों को लूट लिया था। इसके बाद गांव वाले बंदूकों से हमला कर इन्हें बाहर खदेड़ कर वापस लौट रहे थे, तभी लड़ाकू विमान ने तुंगर कारा गांव के पास उन पर गोलीबारी कर दी।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मृतकों की संख्या 20 बताई है। नाइजीरियाई अधिकारियों से इस हवाई हमले की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

2023 में भी किया गया था गलत हवाई हमला

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नाइजीरिया में इस तरह से आम लोगों पर हवाई हमला किया गया हो। साल 2023 में नाइजीरियाई सेना ने गलती से उत्तर-पश्चिमी कडुना राज्य में धार्मिक सभा पर गोलीबारी की थी, जिसमें 85 लोग मारे गए थे। इसके अलावा 2017 में एक शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में 112 लोग मारे गए थे।

तेल और गैस के भंडार, आपसी संघर्ष से अशांति नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। नाइजीरिया की आबादी 23 करोड़ है। यह देश सबसे तेजी से आबादी बढ़ने वाले देशों में शामिल है। नाइजीरिया में तेल और गैस के विशाल भंडार हैं, लेकिन आपसी संघर्ष की वजह से यहां लगातार राजनीतिक उथल पुथल मची रहती है।

BBC के मुताबिक नाइजीरिया दो भागों में बंटा हुआ है। उत्तरी हिस्सा जहां मुसलमान बहुसंख्यक हैं वहां गरीबी ज्यादा है। दक्षिणी और पूर्वी नाइजीरिया में ईसाई आबादी ज्यादा है। ये इलाका ज्यादा संपन्न है।

——————————————

यह खबर भी पढ़ें…

नाइजीरिया में प्रेग्नेंसी स्कैम कर महिलाओं से ठगी:फेक प्रेग्नेंसी और चाइल्ड ट्रैफकिंग से लूटा, एक साल चले अंडरकवर ऑपरेशन से खुलासा

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के अनाम्ब्रा स्टेट में फेक प्रेग्नेंसी स्कैम का खुलासा हुआ है। बीबीसी अफ्रीका के मुताबिक, यहां कुछ फर्जी डॉक्टर फेक प्रेग्नेंसी और चाइल्ड ट्रैफकिंग के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते हैं। इसके लिए महिलाओं को पहले फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट दिखाई जाती और फिर उन्हें किसी और का बच्चा थमा दिया जाता। इसके एवज में मोटी रकम ऐंठी जाती। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *