New Zealand MP Quits Over Shoplifting Allegations: न्यूजीलैंड की महिला सांसद की इस्तीफा देने की ‘अजीब’ वजह आई सामने, कहा- … मुझे इसकी आदत

[ad_1]

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की संसद में सांसद के रूप में पहुंचने वाली पहली शरणार्थी सांसद ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. दरअसल उनपर चोरी का आरोप लगा था. इसके बार में उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत तनाव और आघात से संबंधित था. केंद्र-वामपंथी ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज़ घहरमन (Golriz Ghahraman) पर यह आरोप लगा था.

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार गोलरिज़ घहरमन पर बुटीक कपड़ों की दुकानों से चोरी के तीन आरोपों के बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. महिला सांसद ने कहा कि उनकी हरकतें ‘ऐसा व्यवहार नहीं था जिसे मैं समझा सकूं.’ घरमन ने स्वीकार किया कि वह राजनेताओं से अपेक्षित मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं और उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए समय चाहिए.

पढ़ें- एयर फोर्स की वो महिला सिपाही, जो बन गई मिस अमेरिका, 10 फोटो में देखें उनका ग्लैमरस अंदाज

क्यों करती हैं ऐसा?
घहरमन ने एक बयान में कहा, काम से संबंधित तनाव के कारण वह ‘ऐसे काम करने लगी जो पूरी तरह से उनके चरित्र से परे हैं. मैं अपने की गई हरकत के लिए बहाना नहीं बना रही हूं, लेकिन मैं उन्हें समझाना चाहती हूं. मुझके इसकी आदत है और मैं मजबूर हूं.’ चोरी के आरोपों में ऑकलैंड लक्जरी कपड़ों की दुकान में दो कथित घटनाएं और वेलिंगटन के हाई-एंड कपड़े खुदरा विक्रेता में एक और घटना शामिल है. सभी साल 2023 के अंत में घटे हैं.

न्यूजीलैंड की महिला सांसद की इस्तीफा देने की 'अजीब' वजह आई सामने, कहा- ... मुझे इसकी आदत

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं जिस मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर को दिखती हूं उसका कहना है कि मेरा हालिया व्यवहार हालिया घटनाओं के अनुरूप है जो अत्यधिक तनाव प्रतिक्रिया को जन्म देता है, और पहले से अज्ञात आघात से संबंधित है.’ ईरान में जन्मी 42 वर्षीय घहरमन बचपन में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चली गईं, जब उन्हें शरणार्थी के रूप में राजनीतिक शरण दी गई. कानून की पढ़ाई करने के बाद, वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार वकील बन गईं और 2017 में संसद में प्रवेश करने से पहले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरणों पर काम किया.

Tags: Newzealand, World news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *