New York to pay $17.5 million for forcing women to remove hijabs for mugshots | अमेरिकी पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं का हिजाब उतरवाया: महिलाएं बोलीं- शर्मिंदगी बयां नहीं कर सकते, अब मुआवजे में 145 करोड़ मिलेंगे

[ad_1]

वॉशिंगटन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस ने महिलाओं की फोटो लेने उनसे हिजाब उतरवाया था।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पुलिस ने दो मुस्लिम महिलाओं का हिजाब उतरवा दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी पूरी पहचान का रिकॉर्ड बनवाने के लिए उनसे हिजाब उतरवाया गया। अब इन महिलाओं को मुआवजे में 145 करोड़ मिलेंगे।

दरअसल, 2018 में दो मुस्लिम महिलाओं जमीला क्लार्क और अरवा अजीज ने एक केस दायर किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद पहचान के लिए फोटो खींचा जाना था। इसके लिए उन्हें हिजाब हटाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। उन अपमानजनक पलों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस वक्त कई मर्द पुलिस अफसर और 30 कैदी मौजूद थे।

महिलाओं ने 2018 में न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ केस दायर किया था

महिलाओं ने 2018 में न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ केस दायर किया था

2017 में गिरफ्तारी हुई थी
क्लार्क को 9 जनवरी 2017 को, जबकि अजीज को 30 अगस्त, 2017 को गिरफ्तार किया गया था। क्लार्क का कहना है कि उसके पूर्व पति ने फर्जी मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तब उसे गिरफ्तार किया। साथ ही केस चलाने की धमकी भी दी। ऐसे ही एक अन्य मामले में अजीज को भी आदेश के कारण गिरफ्तार किया गया था। हिजाब उतरवाए जाने से हुई शर्मिंदगी को लेकर दोनों बाद में कोर्ट पहुंचीं।

भारतीय छात्रा की मौत पर हंसा अमेरिकी पुलिस ऑफिसर
यह पहला मामला नहीं जब अमेरिकी पुलिस पर किसी को अपमानित करने का आरोप लगा है। कुछ महीने पहले अमेरिका के सिएटल शहर में एक भारतीय छात्रा जाह्नवी कमडुला की पुलिस पैट्रोल कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई थी। इसके बाद एक्सीडेंट की जांच के लिए आए पुलिस ऑफिसर ने उसकी मौत का मजाक उड़ाया था।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जांच के लिए आए पुलिस ऑफिसर की कार का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वो कह रहा था कि भारतीय छात्रा की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू थी। एक चेक लिखने से काम बन जाएगा।

तस्वीर भारतीय मूल की छात्रा जाह्नवी कमडुला की है।

तस्वीर भारतीय मूल की छात्रा जाह्नवी कमडुला की है।

बॉडीकैम ऑन था तो बातें रिकॉर्ड हुई
पुलिस ऑफिसर जब छात्रा की मौत का मजाक उड़ा रहा था तो उसका बॉडीकैम यानी उसके शरीर पर लगा कैमरा ऑन था। इससे सारी बातें रिकॉर्ड हो गईं। वो अपनी कार में बैठकर ये कहता सुनाई दे रहा है कि लड़की एक्सीडेंट के बाद 40 फीट तक नहीं उछली थी। पर वो मर चुकी है।

इसके बाद पुलिस वाला ठहाके लगाकर हंसता है। फिर कहता है कि वो एक रेगुलर इंसान थी। 11 हजार डॉलर का चेक लिखने से काम बन जाएगा। पुलिस ऑफिसर फिर हंसते हुए कहता है कि वो सिर्फ 26 साल की थी। उसकी लिमिटेड वैल्यू थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *