NCP Baba Siddique Murder Case Updates; Bhagwant Singh | Mumbai Police | बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 10वीं गिरफ्तारी: नवी मुंबई से भगवंत सिंह पकड़ा गया, मर्डर के लिए हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई आया था

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (फाइल फोटो)

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह को पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि भगवंत सिंह एक आरोपी के साथ हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई गया था। वह शुरू से ही शूटर्स और साजिशकर्ताओं के संपर्क में था।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। एक दिन पहले 19 अक्टूबर को पांच आरोपियों को पकड़ा गया था।

पुलिस ने डोंबिवली से नितिन सप्रे,पनवेल से रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को अंबरनाथ से गिरफ्तार किया था।

ये सभी लोग मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। ये दोनों अभी फरार हैं। कोर्ट ने सभी को 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया है। सलमान को आज भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

सप्रे और कनौजिया मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य मुंबई पुलिस के मुताबिक- आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि नितिन गौतम सप्रे और फूलचंद कनौजिया इस मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य हैं। सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार इस मॉड्यूल ने ही शूटरों को मुहैया कराए थे। हथियारों में विदेश में बनी पिस्टल टिसास-ग्लॉक और एक देशी पिस्टल भी है।

पुलिस के मुताबिक, हथियार उत्तर भारत से लाए गए थे। मिड सितंबर में इनकी डिलीवरी की। इस मॉड्यूल ने शूटरों को पैसे और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। फरार आरोपी शिवकुमार गौतम और गिरफ्तार आरोपी धर्मराज कश्यप अगस्त में इस मॉड्यूल के सदस्यों के साथ थे।

अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या मॉड्यूल ने शूटरों को कर्जत (मुंबई) में फायरिंग की प्रैक्टिस में मदद की थी। पुलिस अब इन आरोपियों के लोकल नेटवर्क का पता लगा रही है।

हिस्ट्रीशीटर है नितिन गौतम सप्रे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नितिन गौतम सप्रे हिस्ट्रीशीटर है। 2015 में एक मर्डर केस में शामिल था। इसके अलावा हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से मामले में उसका नाम है। सप्रे पहले भी जेल में जा चुका है। फूलचंद कनौजिया भी हिस्ट्रीशीटर है।

अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच इसकी भी जांच करेगी कि क्या इन पांचों का सलमान खान के घर पर फायरिंग केस से भी कोई कनेक्शन है।

सिद्दीकी के मर्डर केस में दो मॉड्यूल शामिल मुंबई क्राइम ब्रांच की अबतक तक जांच में सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में दो मॉड्यूल शामिल थे। इनके मेंबर जरूरत के हिसाब से काम कर रहे थे। दोनों ग्रुप के ग्राउंड लेवल का खुलासा हो चुका है।

पुलिस एक लेवल ऊपर भी पहुंच चुकी है, जिसमें शुभम लोनकर और जीशान अख्तर शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद इन मॉडयूल के हाई लेवल तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

फरार शूटर्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं, इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया जा सकता है। इससे पहले पुलिस ने फरार शूटर गौतम, साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

…………………………………………………..

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

सलमान खान को फिर धमकी:मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया, कहा- बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है।मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

सलमान तक पहुंचना मुश्किल, इसलिए करीबी निशाने पर:बाबा सिद्दीकी को फेसबुक-ट्विटर से ट्रैक करते थे शूटर्स

‘बाबा सिद्दीकी अपने प्रोग्राम के अपडेट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डाला करते थे। उनकी हत्या के आरोपी दो महीने से बाबा सिद्दीकी के सोशल मीडिया अपडेट फॉलो कर रहे थे। उन्होंने पूछताछ में ये बात कबूल भी की है। इन्हीं अपडेट की वजह से उन्हें ट्रैक करना आसान हो गया।’ मुंबई पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए ये दावा किया है। वे बताते हैं कि बाबा सिद्दीकी की डिजिटल रेकी की जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *