Mr and Mrs Mahi Box Office Day 1: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन की बंपर कमाई, टूटा ‘श्रीकांत’ का रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लोग इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. इसके साथ ही राजकुमार राव ने अपनी ही फिल्म ‘श्रीकांत’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन कितना बिजनेस किया है.

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री छा गई है. दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया है और इसका पता फर्स्ट डे कलेक्शन से साफ पता चल रहा है. राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भरी है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी शुरुआत
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने पहले दिन देशभर में 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *