Mp News Narsinghpur Again Brutality With Dalit Youth Held Hostage Beaten And Forced To Drink Urine – Amar Ujala Hindi News Live

MP News Narsinghpur again brutality with Dalit youth held hostage beaten and forced to drink urine

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नरसिंहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारहा ग्राम स्थित एक दलित के साथ दो लोगों ने शर्मसार करने वाला कृत्य किया। युवकों ने दलित को दो लाख रुपये दिलाने के नाम पर घर से बाहर ले गए और फिर रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे बंधक बना लिया और पेशाब पिलाई। फिलहाल, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस घटना को लेकर बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा, जिले में एक दलित व्यक्ति के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले दलित को मारा पीटा, वहीं इसके बाद पेशाब पिलाई और फिर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा दोनों ने दलित को जातिसूचक गालियां भी दी।

नरसिंहपुर के आदिम जाति कल्याण थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित मोहन अहिरवार ने बताया कि 30 जुलाई को गाडरवारा मंडी के पास आरोपियों ने प्रेमनारायण वर्मा से दो लाख रुपये दिलाने की बात कहते हुए गालियां दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद दोनों अपने गांव बारहा लेकर गए, जहां दोनों ने रास्ते में पेशाब भी पिलाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *