Monkeypox alert issued on all airports and borders of the country | देश के सभी एयरपोर्ट-बॉर्डर पर मंकीपॉक्स का अलर्ट: दिल्ली के 3 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बने; पाकिस्तान में चौथा केस मिला, PoK का शख्स संक्रमित

[ad_1]

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच देश के सभी पोर्ट, एयरपोर्ट के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिकारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों में मंकीपॉक्स के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है।

ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में केंद्र के तीन बड़े अस्पतालों- राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग में नोडल सेंटर्स बनाए हैं। इन अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को भी उनके राज्य के अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। भारत में अभी मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक के आकलन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है।

दूसरी तरफ, पड़ोसी देश पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के अब तक 4 मामले सामने आ गए हैं। सोमवार (19 अगस्त) को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक संदिग्ध मामला सामने आया। 47 साल का व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से पाकिस्तान लौटा है​​​​​​।

उसे इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए थे। सभी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *