Modi 3.0 Cabinet List LIVE:शिवराज सिंह चौहान को कृषि, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: पीएम आवास में कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विभागों का भी बंटवारा हो गया है। इससे पहले नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ कार्यक्रम में 71 अन्य मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली है। । ऐसे में संभावनाएं हैं कि मंत्रालयों का बंटवारा भी किया जा सकता है। उससे पहले पीएम ने साउथ ब्लॉक पहुंचकर लगातार पीएम पद का कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री पद संभालते ही पीएम मोदी ने पहला साइन किसान सम्मान  निधी की फाइल पर किया । पीएम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार किसानों के लिए काम करती रही है। हम लगातार किसान और खेती के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

रविवार शाम शपथ लेने वाले 72 मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार हैं। खास बात है कि इस बार मोदी सरकार में बड़े स्तर पर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA के सहयोगी दलों की भी हिस्सेदारी है। इनमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, जनता दल यूनाइटेड, तेलुगू देशम पार्टी और अपना दल भी शामिल हैं।

Mon, 10 Jun 2024 07:13 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय

 Modi 3.0 Cabinet List LIVE: अश्विनी  वैष्णव- सूचना प्रसारण मंत्री
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय
राजनाथ सिंह-   रक्षा मंत्रालय
जीतनराम मांझी- एमएसएमई मंत्रालय

Mon, 10 Jun 2024 07:10 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: शिवराज सिंह चौहान के पास कृषि मंत्रालय

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: नितिन गडकरी- सड़क और परिवहन मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायती राज एवं विकास मंत्री 

Mon, 10 Jun 2024 07:03 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: नितिन गडकरी को फिर सड़क परिवहन मंत्रालय

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। 

Mon, 10 Jun 2024 06:39 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: थोड़ी देर में हो सकती है कैबिनेट ब्रीफिंग

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: थोड़ी देर में कैबिनेट की ब्रीफिंग हो सकती है। इसमें मोदी कैबिनेट में लिए गए फैसलों का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा जल्द ही पोर्टफोलियो का भी ऐलान किया जा सकता है।

Mon, 10 Jun 2024 06:14 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: मोदी कैबिनेट का पहला फैसला, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा घर

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक चल रही है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घऱ बनाने का फैसला किया है। भारत सरकार ने 2015-16 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबों को घर दिया जाता है। इसके तहत 4.21 करोड़ घऱ बनाए जा चुके हैं। इन घरों में टॉइलेट, एलपीजी कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन दिया जाता है। 

Mon, 10 Jun 2024 06:05 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: मोदी कैबिनेट की बैठक जारी

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: Modi 3.0 Cabinet List LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की बैठक चल रही है। पीएम मोदी के एक तरफ अमित शाह तो दूसरी तरफ राजनाथ सिंह बैठे हैं। वहीं उनके दाहिने तरफ नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और एस जयशंकर बैठे हैं। दूसरी तरफ जेपीनड्डा, निर्मला सीतारमण, मनोहरलाल खट्टर, पीयूष गोयल और जीतनराम मांझी बैठे हैं। 

Mon, 10 Jun 2024 05:54 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: क्या हैं मंत्रिमंडल को लेकर कयास

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: कयास हैं कि कई मोदी सराकर 2.0 के मंत्रियों को पुरानी जिम्मेदारी दी जा सकता है। इसमें अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त, एस जयशंकर को विदेश और अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय दिया जा सकता है। अहम मंत्रालय बीजेपी अपने पास रख सकती है। देखना है कि जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान को कौन सा मंत्रालय दिया जाता है।  

Mon, 10 Jun 2024 05:52 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: नवाज शरीफ ने दी बधाई, मोदी ने कहा शुक्रिया

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से पता चलता है कि जनता का आपमें अटूट भरोसा है। वहीं पीएम मोदी ने भी उन्हें धन्यवाद दिया है। 

Mon, 10 Jun 2024 05:49 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: आजादी के बाद पहली बार, कोई मुस्लिम मंत्री नहीं

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई मुसलमान नहीं शामिल है। 18  वीं लोकसभा में बीजेपी से किसी मुस्लिम प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। बीजेपी ने एक ही मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया था। वहीं सहयोगी दलों ने भी किसी मुस्लिम समुदाय के चेहरे का प्रस्ताव नहीं दिया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर

 

Mon, 10 Jun 2024 05:25 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:थोड़ी देर में होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, मंत्रियों का पीएम आवास पहुंचना जारी

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:मोदी कैबिनेट की पहली बैठक किसी भी वक्त शुरू हो सकती हैं। सभी मंत्रियों का पीएम आवास पहुंचना शुरू हो चुका है। आज कैबिनेट मीटिंग में मंत्रालयों का बंटवारा हो सकता है।

Mon, 10 Jun 2024 05:09 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:शिवसेना यूबीटी नेता संजय राऊत बोले, ज्यादा दिन नहीं चलेगी मोदी सरकार

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा की मोदी सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। एनसीपी अजित गुट उनकों दी गई मंत्रिपरिषद की सीट से संतुष्ट नहीं है, और बाकि घटक दल भी नाराज होंगे वो जल्दी ही अलग होंगे। मोदी कैबिनेट ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी।

Mon, 10 Jun 2024 04:39 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:टीएमसी के सांसदो का दल पहुंचा दाता सिंहवाला- खनौरी बार्डर, किसान नेताओं से की मुलाकात

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:हरियाणा के दाता सिंहवाला बार्डर पर टीएमसी सांसदों का एक दल पहुंचा हैं। जहां पर इन्होंने किसान नेताओँ से बात की। किसान नेताओं ने कहा कि हम अपनी मांगों को नई सरकार के पास पहुंचाएंगे। टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष बोलीं ममता बनर्जी हमेशा किसानों के साथ….

Mon, 10 Jun 2024 04:15 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रज्जवल रेवन्ना अपना लोकसभा चुनाव हार गए हैं। उन पर हजारों महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है।

Mon, 10 Jun 2024 03:50 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम को दी बधाई, बोले यह पीएम की नीतियों की जीत

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार सरकार बन चुकी है। देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। मैं प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं।लोकसभा चुनावों में मिला जनादेश पीएम मोदी की नीतियों की जीत है।

Mon, 10 Jun 2024 03:40 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नए मंत्रियों को दी बधाई, सामने रखीं मांगे

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश से मंत्री बनाए गए सांसदो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को मंत्रीपद मिलने पर बधाई, उम्मीद है कि वो केन्द्र सरकार के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि वे वह सभी कुछ ला पाएंगे जो हमारे प्रदेश के विकास के लिए जरूरी होगा।

Mon, 10 Jun 2024 03:24 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गांधी परिवार से की मुलाकात

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोनिया गांधी और उनके परिवार से मुलाकात की। शेख परिवार और गांधी परिवार के बीच में बहुत समय पहले से दोस्ताना संबंध रहे हैं।

Mon, 10 Jun 2024 03:20 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:इस्तीफा देने की खबरों को सुरेश गोपी ने बताया झूठा

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: अपने मंत्री न बनने की इच्छा को जताने वाले केरल से भाजपा सांसद और कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले सुरेश गोपी ने एक्स पर पोस्ट करके इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया प्लेटफार्म द्वारा उनके बारे में यह गलत खबर फैलाई जा रही है कि वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले हैं, ऐसा कुछ नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और केरल के विकास के लिए काम करूंगा।

Mon, 10 Jun 2024 02:14 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:नेपाली प्रधानमंत्री पु्ष्प दहल प्रचंड से मिले कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड से कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की है। 

Mon, 10 Jun 2024 02:09 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE:यौन शोषण के आरोपों पर बोले अमित मालवीय,” लीगल टीम ने 8 जून को शांतनु सिंहा को भेजा है नोटिस

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर अमित मालवीय की तरफ से कहा गया है कि लीगल टीम ने शांतनु सिंहा को नोटिस भेज दिया है, जो कि 8 से 11 तक है। 11 को जब यह नोटिस खत्म हो जाएगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Mon, 10 Jun 2024 01:58 PM

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: भाजपा के पूर्व नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मिले कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Modi 3.0 Cabinet List LIVE: कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शपथ लेने के बाद आज भाजपा के पूर्व नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने इसके बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आडवणी जी का आर्शीवाद पाकर धन्य हूं। इसके पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *