MK Stalin son udhayanidhi deputy CM of Tamil Nadu v senthil balaji | स्टालिन के बेटे उदयनिधि तमिलनाडु के डिप्टी CM होंगे: आज राजभवन में शपथ लेंगे; पिछले साल सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताया था

चेन्नई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के खेल मंत्री भी हैं। अब उनके पास युवा कल्याण और खेल विकास के अलावा योजना और विकास विभाग का भी जिम्मा है।

तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को फेरबदल किया गया। सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन (46) को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। रविवार दोपहर 3.30 बजे राजभवन में नई शपथ ग्रहण समारोह होगा।

राज्य सरकार ने राज्यपाल रवि से युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि को डिप्टी सीएम नॉमिनेट करने की सिफारिश की थी। साथ ही उनके मौजूदा विभागों के अलावा योजना और विकास विभाग आवंटित करने का भी कहा था।

वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के दो दिन बाद वी सेंथिल बालाजी की मंत्रिपरिषद में वापसी हुई है। उनके अलावा डॉ. गोवी चेझियन, आर राजेंद्रन और एस एम नासर को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 महीने बाद जमानत दी थी। ED ने उन्हें 14 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। उस समय वे राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। इसके अलावा उनके पास आबकारी एवं निषेध विभाग भी था।

पिता एमके स्टालिन और पार्टी के अन्य लोगों के साथ उदयनिधि स्टालिन।

पिता एमके स्टालिन और पार्टी के अन्य लोगों के साथ उदयनिधि स्टालिन।

उदयनिधि ने कहा था- सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया जैसा उदयनिधि स्टालिन ने 3 सितंबर 2023 को एक बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। उदयनिधि ने कहा था कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है।

उदयनिधि ने कहा था कि सनातन क्या है? सनातन शब्द संस्कृत से आता है। ये समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। सनातन का अर्थ होता है- स्थायी यानी ऐसी चीज जिसे बदला नहीं जा सकता। जिस पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता।

उदयनिधि कई बार हिंदी भाषा के खिलाफ भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौत का जिम्मेदार प्रधानमंत्री मोदी को ठहराया था। उन्होंने कहा था कि दोनों की मौत पीएम मोदी के टॉर्चर के कारण हुई है। पूरी खबर पढ़े…

दादा पूर्व सीएम, पिता मौजूदा सीएम ऐसा कहा जा रहा है कि DMK कार्यकर्ता उदयनिधि के कद बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। उन्हें सरकार में प्रमोशन देने की मांग की जा रही थी। जिससे राज्य में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिले।

उदयनिधि DMK डीएमके की युवा शाखा के प्रमुख भी हैं। वे भविष्य में उनके CM पिता एमके स्टालिन के उत्तराधिकारी के तौर पर प्रेजेंट किए जा रहे हैं। उदयनिधि के दादा एम करुणानिधि भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

उदयनिधि ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन और विजय जैसे टॉप स्टार को लेकर कई तमिल फिल्मों बनाई हैं। उन्होंने हिट फिल्म ओरु कल ओरु कन्नडी सहित कई तमिल फिल्मों में मेन रोल निभाया है।

कई विभागों के मंत्री बदले

  • तमिलनाडु सरकार में विस्तार में शामिल किए गए एस एम नासर को पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें दूध और डेयरी विकास मंत्री के पद से हटा दिया गया था।
  • मंत्रिमंडल से वर्तमान दूध और डेयरी विकास मंत्री टी मनो थंगराज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री गिंगी एस मस्थान और पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को हटाया गया है।
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभाल रहे आर. एस. राजकन्नप्पन को दूध एवं डेयरी विकास तथा खादी मंत्री बनाया गया है।
  • तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के पोनमुडी को वन मंत्री बनाया गया है।
  • पर्यावरण मंत्री शिव वी. मेय्यानाथन को पिछड़ा वर्ग मंत्री बनाया गया है।
  • डॉ. एम. मथिवेंथन जो वन मंत्रालय संभाल रहे थे उन्हें अब आदि द्रविड़ कल्याण विभाग दिया गया है।
  • वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का अतिरिक्त विभाग दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें…

उदयनिधि स्टालिन ने मोदी को 28 पैसा पीएम कहा: बोले- तमिलनाडु 1 रुपया टैक्स देता है और केंद्र 28 पैसे लौटाता है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (23 मार्च) को पीएम मोदी पर राज्य सरकार को फंड एलोकेट करने में भेदभाव का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा- अब हमें पीएम मोदी को 28 पैसा पीएम बुलाना चाहिए। तमिलनाडु केंद्र सरकार को टैक्स के रूप में अगर 1 रुपया देता है तो केंद्र हमें 28 पैसे ही लौटाता है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में इससे कहीं ज्यादा फंड दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *