[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: वैसे तो लाइव टीवी पर एंकर हमेशा ही गंभीर और सौम्य मुद्रा में बैठते हैं। इसके साथ वो इस बात का भी ध्यान रखते है कि उनके दर्शकों के सामने वे एक आदर्श भाव-भंगिमा रखें। लेकिन कई बार यूँ भी होता है कि लाइव टीवी पर एंकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि गंभीर बवाल मच जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब BBC की न्यूज एंकर मरियम मोशरी (Maryam Moshiri) को शर्मिंदगी झेलने पड़ी और साथ ही उन्हें सार्वजानिक माफ़ी भी मांगनी पड़ी।
दरअसल बीते बुधवार को एक लाइव टीवी प्रोग्राम पर BBC की न्यूज एंकर मरियम मोशरी ने अपना मिडिल फिंगर दिखा दिया। यह औचक घटना उस समय हुई जब वे अपने दोपहर के समाचार प्रस्तुत करने के लिए तैयार ही हो रही थीं। सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही BBC की सामान्य काउंटडाउन शून्य पर पहुंची, स्क्रीन पर अचानक मोशरी नजर आईं। उन्होंने सिर को झुकाया हुआ था, आंखें खुली हुई थीं, और चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। ठीक इसी दौरान उन्होंने अपना हाथ अचानक कैमरे की ओर उठाया और अपनी मिडिल फिंगर दिखाई।
WATCH: BBC News opens with anchor Maryam Moshiri giving the middle finger pic.twitter.com/UHJZik12I5
— BNO News Live (@BNODesk) December 6, 2023
मोशरी ने मांगी माफ़ी और बताया इसे एक मजाक
उधर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया बस सब तरफ जैसे बवाल मच गया। इसके बाद मोशरी ने दर्षकों और BBC दोनों ने माफी मांगी। मोशरी ने कहा कि यह एक निजी मजाक था और उन्होंने सोचा नहीं था कि यह अचानक ही कैमरे में कैद हो जाएगा। उनका कहना था कि जब हम काउंटडाउन संख्या वन पर पहुंचे तो मैंने एक मजाक के रूप में अपनी उंगली घुमाई और मुझे एहसास नहीं हुआ कि यह अचानक कैमरे में कैद हो जाएगी।
उनका यह कहना था कि यह उनकी टीम के साथ एक निजी मजाक था और उन्हें अपनी इस हरकत पर बहुत खेद है कि यह पूरा वाक्य ऑन एयर चला गया! उनका कहना था कि उनका ऐसा कोई भी अशोभनीय इरादा नहीं था। लेकिन ऐसा होने पर उन्हें शर्मिंदगी और खेद दोनों ही है।
[ad_2]
Source link
