Mallikarjun Kharge Son Vs BJP; Karnataka Contractor Suicide Case | Priyank Kharge | भाजपा ने पूछा-क्या खड़गे परिवार पर संविधान लागू नहीं होता: कर्नाटक का कॉन्ट्रैक्टर सुसाइड केस, BJP ने प्रियांक का इस्तीफा मांगा; CBI जांच की मांग

  • Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge Son Vs BJP; Karnataka Contractor Suicide Case | Priyank Kharge

बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं।

कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर सचिन पंचाल के सुसाइड केस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक के करीबी का नाम आने के बाद भाजपा ने खड़गे पर निशाना साधा है। भाजपा नेता आर अशोक ने रविवार को पूछा- क्या कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के परिवार पर अंबेडकर का संविधान लागू नहीं होता?

अशोक ने आरोप लगाया कि खड़गे के बेटे मंत्री प्रियांक खड़गे कॉन्ट्रैक्टर सचिन के सुसाइड के लिए जिम्मेदार हैं। नैतिकता के आधार पर प्रियांक खड़गे को इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा ने केस को CBI को देने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि सचिन की मौत में प्रियांक खड़गे के करीबी और कांग्रेस नेताओं पर आरोप हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है इसलिए जांच के दौरान पुलिस पर दबाव होगा।

हालांकि, प्रियांक ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और भाजपा पर सचिन की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सचिन के सुसाइड नोट में कहीं भी उनका नाम नहीं है।

कर्नाटक के मंत्री सचिन के घर पहुंचे आज बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर खांडरे मृतक सचिन के घर गए थे। लेकिन परिजनों ने उन्हें वहां से जाने को कहा और सचिन की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया। हालांकि खांडरे ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

प्रियांक खड़गे के करीबी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर्नाटक पुलिस ने रविवार को प्रियांक खड़गे के करीबी राजू कपनूर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर भाजपा विधायक बसवराज मट्टीमाडु और अन्य नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सचिन के सुसाइड नोट में इनका नाम था। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।

पूरा मामला क्या है 26 दिसंबर को बीदर निवासी सिविल कॉन्ट्रैक्टर सचिन पंचाल ने सुसाइड कर लिया था। उसके पास से 7 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सचिन ने प्रियांक खड़गे के करीबी राजू समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

सुसाइड नोट में सचिन ने लिखा- प्रियांक के करीबी कलबुर्गी सिटी कॉर्पोरेशन के पूर्व सदस्य राजू कपानुरू ने टेंडर दिलाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद वो एक करोड़ रुपए और मांग रहा था। लेकिन उसने कोई भी टेंडर नहीं दिलाया।

——————————

मल्लिकार्जुन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- PM मोदी जहरीले सांप जैसे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहा है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था- PM मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *