Main Atal Hoon Trailer 2 | आपातकाल से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस तक की कहानी दिखाती है ‘मैं अटल हूँ’, देखें पंकज त्रिपाठी की फिल्म का दूसरा ट्रेलर

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ‘मैं अटल हूं’ (Main Atal Hoon Trailer 2) मूवी 19 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में पंकज त्रिपाठी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। दूसरे ट्रेलर में इतिहास के कई घटनाओं का जिक्र किया गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस बेसब्री से मूवी का इंतजार कर रहे हैं। 

इससे पहले 20 दिसंबर को मैं अटल हूँ का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें पंकज त्रिपाठी का फिल्म का लुक रिवील हुआ था। अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है और अब फिल्म की स्टोरी का पता चल गया है।

मूवी में ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र 

पंकज त्रिपाठी की इस मूवी में भारतीय इतिहास की कई घटनाओं को दर्शाया गया है। इनमें महात्मा गांधी की हत्या, अटल बिहारी वाजपेयी के पॉलिटिकल स्ट्रगल, आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी का विरोध, पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध तक को दिखाया गया है। फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान मचे घमासान को भी दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें

क्या बोले पंकज त्रिपाठी 

पंकज त्रिपाठी ने मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा था कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना एक मुश्किल काम था। वे अटल जी का किरदार अदा करते वक्त उनकी मिमिक्री नहीं करना चाहते थे। अभिनेता ने यह भी कहा कि वे उनके व्यक्तित्व की नकल भी नहीं करना चाहते थे। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *