Maihar Road Accident Six Killed And 20 Injured In Collision Between Bus And Dumper In Mp Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live

Maihar road accident six killed and 20 injured in collision between bus and dumper in MP hindi News

मैहर में सड़क हादसा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस एक डंपर से टकरा गई है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। आधिकारिक के तौर पर अभी तक 6 लोगों के शव बस से बाहर निकाले जा चुके हैं। 

Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार हादसा मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, सड़क किनारे खड़े डंपर में बस घुस गई है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उस पर काबू नहीं पा सका।  घटना की सूचना मिलते ही मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने तुरंत घायल यात्रियों को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। वहीं, रास्ते में पत्थर लोड कर सड़क किनारे एक हाइवा (डंपर) खड़ा था, जिससे वह टकरा गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे मृतकों के शव को जेसीबी कटर के जरिए बाहर निकाला गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया की बस हाइवा से टकराई है। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *