Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Dates Parties Campaigns Congress Vs Bjp Candidates – Amar Ujala Hindi News Live

12:13 PM, 09-Apr-2024

हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे: पीएम मोदी

पीलीभीत में पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं। पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।’

12:12 PM, 09-Apr-2024

महाराष्ट्र में शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

11:22 AM, 09-Apr-2024

दुष्कर्म के आरोपियों को पनाह दी जा रही: रोहिणी आचार्य

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘इनके (नीतीश कुमार) राज में भ्रष्टाचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों को पनाह दी जा रही है। वो (भाजपा) लोग ताकत पर लड़ते हैं लेकिन हम जनता के समर्थन पर लड़ते हैं… मेरे समर्थन में मेरी सारण की जनता है।’

11:07 AM, 09-Apr-2024

थोड़ी देर में महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे का एलान होगा। 

10:43 AM, 09-Apr-2024

कांग्रेस में समाज को बांटने की सोच: आरपी सिंह

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, ‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि कांग्रेस में समाज को बांटने की सोच है। उनका (कांग्रेस) जो घोषणापत्र है वो भी प्रदर्शित करता है कि उनकी सोच देश को विभाजन की ओर ले जाने की है। वे (कांग्रेस) ये भी कहते हैं कि हम देश में पर्सनल कानून लागू करेंगे। इसका मतलब आप देश को 1947 की तरफ वापस ले जाना चाहते हैं।’

 

10:43 AM, 09-Apr-2024

राहुल गांधी ने आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उमरिया में जंगल में महुआ चुन रही आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की।

10:43 AM, 09-Apr-2024

मध्य प्रदेश के सीएम की मौजूदगी में अजब सिंह कुशवाह भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। कुशवाह ने भाजपा में कहा, ‘भाजपा की जो योजना है। भाजपा द्वारा जो विकास किया गया है। उससे प्रभावित होकर हमने सोचा कि भाजपा का साथ देना चाहिए और भाजपा में शामिल होना चाहिए।’

10:43 AM, 09-Apr-2024

तेजस्वी यादव को बगल में बैठाकर कहते थे…

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘2-3 महीने पहले तक वे (नीतीश कुमार) तेजस्वी यादव को बगल में बैठाकर कहते थे कि इन्हीं को देखना है। आपके (नीतीश कुमार) ऊपर जब भाजपा का कब्जा हो गया और तो आपने आत्मसमर्पण कर दिया।’

10:43 AM, 09-Apr-2024

उत्तर प्रदेश में सभी सीटें भाजपा जीत रही: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘सब समाज के लोग जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री मोदी का जो नारा था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को अपना समर्थन दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीत रही है।’

10:28 AM, 09-Apr-2024

सीएपीएफ की 100 और कंपनियों को तैनात करने का निर्देश

सूत्रों की माने तो भारत के चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव कराने के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की 100 और कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। ईसीआई के निर्देश पर गृह मंत्रालय द्वारा सीआरपीएफ की 55 कंपनियां और सीमा सुरक्षा बल की 45 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। अधिकारियों को 15 अप्रैल को या उससे पहले पश्चिम बंगाल में सीएपीएफ की अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *