Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Dates Parties Candidates Result Congress Vs Bjp Campaigns – Amar Ujala Hindi News Live

12:08 PM, 14-Apr-2024

भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘इससे देश में पहले किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की ‘बीमारी’ नहीं हुई थी। आपने (भाजपा) 2014 में जो कहा था, 2019 में आपने उस पर कोई हिसाब नहीं दिया और 2019 में नए ‘जुमले’, नए गोलपोस्ट के साथ रख दिए। आप 2024 की बात करते हुए 2047 में पहुंच गए। उन्होंने (भाजपा) घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेंगे, आप कहां होंगे, क्या आप सरकार में होंगे? आपको पांच साल का हिसाब देना चाहिए। वे बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं, लेकिन इतनी बार झूठ बोल चुके हैं कि कोई उन पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने (पीएम मोदी) एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने बाल सफेद करता हूं, हुजूर आप सिर्फ बाल सफेद नहीं करते हैं, आप झूठ भी बड़े सफेदपोश ढंग से पेश करते हैं।’

 

 

11:25 AM, 14-Apr-2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।’

11:24 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर भाजपा नेता नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘बहुत बढ़ियां संकल्प पत्र है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी।’

11:22 AM, 14-Apr-2024

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का ये संकल्प पत्र है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। सही अर्थों में ये जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए संकल्प पत्र है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।’

11:21 AM, 14-Apr-2024

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

 

09:39 AM, 14-Apr-2024

एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा, ‘आज डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती है और हर तरफ 400 पार के बाद संविधान बदलने की बात हो रही है। आज 133वीं जयंती पर यहां का हर एक व्यक्ति कह रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी को संविधान बदलने नहीं देंगे।’

09:39 AM, 14-Apr-2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा घोषणापत्र जारी करने पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, ‘संकल्प पत्र जारी होने वाला है तो जनता की उम्मीद है कि देश राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर, मानव विकास सूचकांक के मामले पर और खासकर की नई पीढ़ी को नई उम्मीदें दें और वह नए उड़ान भरें। ये जनता की उम्मीद है।’

09:16 AM, 14-Apr-2024

लोकसभा चुनाव पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ‘प्रथम चरण के मतदान में पांच दिन शेष रह गए हैं और 14 तारीख को हमने एक बहुत बड़ा अभियान रखा है। ‘आओ चलो बूथ’ हम सभी मतदाताओं को आमंत्रित कर रहे हैं और हम उनको काफी जानकारियां देंगे जैसे बूथ पर क्या सुविधाएं, किस कमरे में उनको आना हैं। इस बारे में हम जानकारी देंगे। हमारी मंशा है कि सब जल्दी बूथ पर आए और वोट दे। पहले मतदान बाद में अन्य काम।’

08:42 AM, 14-Apr-2024

डीएमके के मौजूदा सांसद और मध्य चेन्नई निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार दयानिधि मारन ने हार्बर विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया।

 

08:36 AM, 14-Apr-2024

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य भाजपा नेता पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *