Kolkata rape-murder case: Doctors protest continues across the country| CBI, bjp, tmc | ​​​​​​​कोलकाता रेप-मर्डर केस, CBI पीड़ित के पेरेंट्स से मिली: 5 डॉक्टरों सहित 9 लोगों से पूछताछ की; बंगाल में आज TMC-भाजपा का प्रोटेस्ट

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Rape murder Case: Doctors Protest Continues Across The Country| CBI, Bjp, Tmc

कोलकाता1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

CBI की टीम केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार (15 अगस्त) की देर रात आरजी कर हॉस्पिटल पहुंची।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर केस की जांच को लेकर CBI गुरुवार (15 अगस्त) को ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित के माता-पिता से बात की। एक अधिकारी ने बताया कि जिस कपल ने अपनी बेटी को इस तरह खोया है, उनसे बात करना मुश्किल था।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, CBI ने डॉक्टर के पेरेंट्स से 9 अगस्त का वो समय पूछा, जब उन्हें हॉस्पिटल से बेटी की मौत के बारे में फोन आया था। अधिकारियों ने पेरेंट्स से पीड़ित के दोस्तों के बारे में भी पूछा।

CBI ने हॉस्पिटल के 5 डॉक्टरों, पूर्व सुपरिटेंडेंट-कम-वाइस-प्रिंसिपल (MSVP), प्रिंसिपल और चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड से भी पूछताछ की है। CBI ने ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से भी बात की, जिसके एरिया में हॉस्पीटल है। गुरुवार देर रात CBI टीम आरजी कर हॉस्पिटल भी पहुंची।

TMC-भाजपा का आज प्रदर्शन

दिल्ली एम्स के बाहर डॉक्टरों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।

दिल्ली एम्स के बाहर डॉक्टरों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।

​​​​​​दूसरी तरफ, रेप-मर्डर की घटना को लेकर बंगाल में राजनीति में तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा, दोनों आज (16 अगस्त) को प्रोटेस्ट करने वाली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोषी को फांसी की सजा की मांग को लेकर रैली निकालेंगी।

भाजपा भी बंगाल के हर जिले में आज विरोध-प्रदर्शन करेगी। कोलकाता में भाजपा मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल लाइट मार्च निकालेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के बाहर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के बाहर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

IMA का देश भर में 24 घंटे हड़ताल का ऐलान
कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त से 24 घंटे के लिए देश में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। IMA ने गुरुवार (15 अगस्त) की रात प्रेस रिलीज जारी किया।

इसमें बताया गया है कि शनिवार यानी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी काम नहीं करेंगी और इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में गुरुवार (15 अगस्त) के बड़े अपडेट्स…

  • रेजिडेंट डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के बाद हड़ताल बंद कर दी थी। तब नड्डा ने उनसे न्याय मिलने का आश्वासन दिया था।
  • CBI ने पूछताछ के लिए मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों और कुछ कर्मचारियों को बुलाया।
  • राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हॉस्पिटल का दौरा किया। आंदोलन कर रहे डॉक्टर से मुलाकात की।
  • सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि कुछ दल राज्य में हिंसा फैलाना चाहते हैं।

प्रिंसिपल बोलीं- भरोसा करिए या कुछ उम्मीद मत रखिए
इधर, 14 अगस्त की देर रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की घटना के बाद रजिडेंट डॉक्टरों की नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार (15 अगस्त) को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने नवनियुक्त प्रिंसिपल सुहृता पाल पर भीड़ के हमले के खिलाफ कार्रवाई करने और मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया।

इस पर नई प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने डॉक्टरों से कहा, “अगर आप मुझ पर भरोसा नहीं कर सकते तो मुझे भी घर भेज दीजिए। मुझे ऑफिशियल कार्रवाई करने के लिए समय की जरूरत है। आपको मुझ पर भरोसा करने की जरूरत है। मैं कहीं नहीं जाऊंगी। अगर आप मुझ पर भरोसा नहीं कर सकते तो मुझसे कुछ भी उम्मीद न करें।”

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 14 अगस्त की देर रात 1000 लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में घुस गई थी। भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके।

मेडिकल कॉलेज के अंदर उपद्रव और तोड़फोड़ की 3 तस्वीरें…

उपद्रवियों ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच घुसकर हिंसा शुरू कर दी।

उपद्रवियों ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच घुसकर हिंसा शुरू कर दी।

इमरजेंसी वार्ड में हिंसक भीड़ ने रैक को फेंक दिया। वहां रखी दवाइयों को भी तोड़ दिया।

इमरजेंसी वार्ड में हिंसक भीड़ ने रैक को फेंक दिया। वहां रखी दवाइयों को भी तोड़ दिया।

उपद्रवी भीड़ ने कॉलेज के बाहर वाहनों में तोड़फोड़ की।

उपद्रवी भीड़ ने कॉलेज के बाहर वाहनों में तोड़फोड़ की।

ट्रेनी डॉक्टर से गैंगरेप की आशंका
ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने 14 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने।

मेडिकल जांच के लिए CBI टीम आरोपी संजय रॉय को कोलकाता के कमांड अस्पताल लाई।

मेडिकल जांच के लिए CBI टीम आरोपी संजय रॉय को कोलकाता के कमांड अस्पताल लाई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर से बर्बरता का खुलासा
पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि 8-9 अगस्त की रात रेप और मारपीट के बाद ट्रेनी डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या हुई थी। घटना 9 अगस्त की सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है।

चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया।

डॉक्टर के सिर को दीवार से सटा दिया गया था, जिससे वह चिल्ला न सके। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं। फिर उन पर इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा टूट गया और शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।

कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

डॉक्टर की आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; आरोपी पकड़ाया

ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी; 4 शादियां कर चुका, 3 पत्नियां भागीं

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *