Kolkata Doctor Rape Murder Case| Residents Doctors Association To Go On Indefinite Strike | डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद घर जाकर सोया था आरोपी: सुबह उठकर कपड़े धोए, ताकि सबूत मिटा सके; आज से रेजिडेंट डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Doctor Rape Murder Case| Residents Doctors Association To Go On Indefinite Strike

नई दिल्ली/कोलकाता39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रविवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोपी संजय रॉय को लेकर पुलिस ने कुछ खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त की रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया। अगली सुबह जब वह उठा तो उसने सबसे पहले सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए। हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके जूते पर खून के धब्बे मिले।

वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने ऐलान किया है कि आज यानी 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आज से सभी वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाएंगी।

डॉक्टरों ने रविवार को इस हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम मामले में तुरंत कार्रवाई और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा की मांग को लेकर उठाया गया है। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना की पारदर्शी जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर कुमाय गोयल ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर कुमाय गोयल ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।

AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

कोलकाता में डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता में डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य सरकार ने कॉलेज में नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रोफेसर डॉ. बुलबुल मुखोपाध्याय को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज का नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस-प्रिंसिपल नियुक्त किया है। डॉ. मुखोपाध्याय फिलहाल कॉलेज में फिजियोलॉजी की प्रोफेसर हैं।

उन्होंने पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस-प्रिंसिपल की जगह ली है, जिन्हें रविवार को सस्पेंड किए जाने के बाद कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी के प्रोफेसर के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।

RG कर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों के गंभीर आरोप
जिस अस्पताल में यह घटना हुई है, वहां के रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि कॉलेज की पूरी सुरक्षा एजेंसी में खामी है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और 24 घंटे कड़ी निगरानी की मांग की थी। हालांकि, प्रबंधन की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

शनिवार को मेडिकल एजुकेशन डॉयरेक्टर डॉ. कौस्तव नायक ने बताया था कि ये नेचुरल डेथ नहीं है। जांच चल रही है। 1-2 दिन के भीतर डिटेल्ड रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया संजय
पुलिस के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी 9 अगस्त को सुबह हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी। क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया।

इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह हॉल से बाहर आया तो उसके पास ईयरफोन नहीं था। इसके बाद संजय समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। पूछताछ के दौरान संजय ने रेप और मर्डर की बात कबूली।

संजय हॉस्पिटल में पुलिस की मदद के लिए सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। उसका हॉस्पिटल के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आना-जाना था। पुलिस ने उसे 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, आरोपी ने ​​​​​​4 शादियां की थीं। संजय के गलत बर्ताव के कारण 3 पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। चौथी पत्नी की कैंसर के कारण पिछले साल मौत हो चुकी है।

कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंख से खून बह रहा था, 7 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम

  • 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने 2 जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली।
  • पुलिस ने बताया ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर किया गया। घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई। CCTV में आरोपी संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा।
  • अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे।
  • उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
  • पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया और माना कि यह रेप और हत्या का मामला है।
  • स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 मेंबर्स का जांच पैनल बनाया है।
  • घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।
ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते नील रतन मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स।

ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते नील रतन मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स।

घटना को लेकर किसने क्या कहा…

  • पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी: यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है। रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं इसका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं। हमें CBI जांच में कोई परेशानी नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैंने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा की समर्थक नहीं हूं, लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
  • आरोपी की मां: कोई कह रहा दुष्कर्म किया, कोई कह रहा हत्या की, किसी ने कहा पैसे लिए, आखिर क्या हुआ है यह मुझे नहीं पता है। मैं कुछ नहीं कह सकती, मुझे कुछ भी नहीं पता है। मेरे बेटे ने दबाव में आकर रेप-हत्या की बात कबूल की है। मेरा बेटा ऐसा नहीं है।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली: यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और नज़रदारी की ज़रूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है।

नर्सों के विरोध-प्रदर्शन को विपक्षी पार्टियों का साथ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया।

ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले में जल्द न्याय की मांग करते हुए नर्सों ने शनिवार को कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा था कि मामले की जांच कमेटी में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी होना चाहिए ताकि निष्पक्ष न्याय हो। वाम दल SFI और DYFI ने मामले के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में चक्का जाम का ऐलान किया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर, NCRB-2022 की रिपोर्ट में दावा- यहां एक दिन में 3 रेप हुए​​​​

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2022 की रिपोर्ट रविवार (3 दिसंबर) जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

देश में महिलाओं के 36 लाख केस पेंडिंग, अकेले यूपी में 7.90 लाख मामले; निर्भया केस के बाद कई आदेश, न पुलिस बदली न अदालत

पिछले एक दशक में सुप्रीम कोर्ट से लेकर विभिन्न हाईकोर्ट ने दर्जनों जजमेंट देकर महिला अपराधों पर पुलिस व अदालतों को संवेदनशील होने को कहा था। ऐसे अपराधों की जांच 6 महीने की डेडलाइन में निपटाने के आदेश थे। लेकिन, इसका असर न तो पुलिस पर दिखा और न ही अदालतों पर। बावजूद इसके देश में महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *