Kisan Andolan Jagjit Dallewal Sat On Hunger Strike At Khanauri Border – Amar Ujala Hindi News Live

Kisan Andolan Jagjit Dallewal sat on hunger strike at Khanauri border

जगजीत डल्लेवाल और सुखजीत सिंह अनशन पर बैठे
– फोटो : संवाद

विस्तार


संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शुक्रवार रात 12 बजे से खनाैरी बाॅर्डर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिली। उनको लेने के लिए सरवण सिंह पंधेर एवं उनके साथी लुधियाना पहुंचे। 

डीएमसी से बाहर आते ही डल्लेवाल ने ऐलान किया कि उनका मरणव्रत अस्पताल में भी जारी था और आगे भी रहेगा। डीएमसी से निकलकर सभी किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल खनौरी पहुंचने पर आमरण अनशन पर बैठेंगे और सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन समाप्त करवाया जाएगा।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *