{“_id”:”672039d13bdf6e94eb076263″,”slug”:”kerala-fireworks-accident-updates-casualties-kasargod-police-news-in-hindi-2024-10-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kerala Accident: दिवाली से पहले केरल में दर्दनाक हादसा, 150 से अधिक घायल; मंदिर समिति के सदस्यों पर FIR”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Kerala Fireworks Accident: दिवाली से पहले केरल के कासरगोड़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात हुए हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केरल के मंदिर में हुआ हादसा – फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
विस्तार
Kerala Fireworks Accident News: दिवाली के उत्सव से पहले केरल में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुए हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के संबंध में कासरगोड़ पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीलेश्वरम में पटाखों से उत्सव के दौरान हादसा
जानकारी के मुताबिक कासरगोड़ के नीलेश्वरम में पटाखों से उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान आधी रात के करीब हादसा हुआ, जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति के आतिशबाजी करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 8 मंदिर समिति सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि लापरवाही के कारण आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में आग लग गई।