Karnataka yoga teacher beaten up strangled | कर्नाटक में योगा टीचर से मारपीट, गला घोंटा: ​​​​​​​योगा टीचर ने सांस लेने की खास टेक्नीक से मरने का नाटक किया, दफनाए गए गड्ढे से निकली

बेंगलुरु11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिकबल्लापुर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक महिला योगा टीचर को निर्वस्त्र करने के बाद मारपीट की गई। फिर योगा टीचर को गला घोंट गया।

हमलावर ने टीचर को मृत मानकर गड्ढे में दफनाया और मौके से भाग गए, लेकिन योगा टीचर होने के कारण महिला को सांस लेने की खास टेक्नीक आती थी, जिससे उन्होंने हमलावरों के सामने मरने की एक्टिंग की।

इसके बाद योगा टीचर दफनाए गए गड्ढे से बाहर निकलकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना 23 अक्टूबर की है। केस में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चिकबल्लापुर पुलिस स्टेशन में योगा टीचर 23 अक्टूबर को जान बचाकर भागने के बाद पहुंची थी।

चिकबल्लापुर पुलिस स्टेशन में योगा टीचर 23 अक्टूबर को जान बचाकर भागने के बाद पहुंची थी।

योगा टीचर का अफेयर… 6 पॉइंट में पूरा मामला

  • कर्नाटक के चिकबल्लापुर में रहने वाली बिंदू नाम की महिला को अपने पति पर योगा टीचर के साथ अफेयर का शक हुआ। महिला ने अपने दोस्त सतीश रेड्डी से योगा टीचर पर नजर रखने को कहा। रेड्डी बेंगलुरु का रहने वाला है। वह एक प्राइवेट डिटेक्टिव भी है।
  • रेड्डी ने 3 महीने पहले योगा टीचर से योगा क्लास लेनी शुरू की और इसी बहाने उसने योगा टीचर का भरोसा जीता। 23 अक्टूबर को वह योगा टीचर को शहर घूमाने ले गया।
  • योगा टीचर के मुताबिक, शहर घुमाने के दौरान रेड्डी शहर के बाहर सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसने योगा टीचर के कपड़े उतारकर मारपीट करने लगा।
  • मरपीट के बाद रेड्डी ने योगा टीचर का केबल से गला घोंटा। योगा टीचर ने पहले बेहोश होने का नाटक किया। फिर सांस लेने की खास टेक्नीक से मरने का नाटक किया।
  • रेड्डी ने उसे मृत समझकर एक गड्ढा में दफना दिया। इसके बाद रेड्डी ने अपने दोस्तों की मदद से योगा टीचर के जेवर लूटे, मिट्टी डाली और मौके से भाग गए।
  • पुलिस ने बताया कि योगा टीचर गांववालों की मदद से गड्ढे से बाहर निकली। उसने गांववालों से कपड़े मांगे और फिर पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विक्टिम योगा टीचर का पुलिस ने मेडिकल कराया

मामले में बिंदू, सतीश रेड्डी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विक्टिम योगा टीचर का मेडिकल कराया जा रहा है। किडनैपिंग, मर्डर की कोशिश और BNS की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि जिस कार से योगा टीचर को किडनैप किया गया था। वह बेंगलुरू से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। आरोपी महिला बिंदू और सतीश रेड्डी के बीच ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हुए है। जांच के बाद ही केस की पूरी जानकारी दी जाएगी।

NCRB की रिपोर्ट में दावा- महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे

एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।

NCRB की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 के क्राइम डेटा के हिसाब से महिलाओं के खिलाफ 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर था। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) का नंबर था। महिला अपराधों के मामले में पश्चिम बंगाल चौथे नबंर पर था।

———————————-

महिला अपराध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, फिर हत्या, आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर डॉक्टरों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर डॉक्टरों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई। 10 अगस्त को आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *