Karnataka sex scandal | third FIR against Prajwal Revanna | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीसरी FIR: स्कैंडल की जानकारी BJP लीडरशिप को देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ उत्पीड़न का केस

बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीसरी FIR दर्ज की गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सूत्रों के मुताबिक, यह FIR 8 मई को बेंगलुरु में दर्ज की गई थी। यह शिकायत किसने दर्ज कराई है, SITने इसकी जानकारी नहीं दी है।

वहीं, इस सेक्स स्कैंडल के व्हिसलब्लोअर यानी इस मामले की जानकरी BJP लीडरशिप को देने वाले भाजपा नेता जी.देवराज गौड़ा के खिलाफ सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह FIR 1 अप्रैल को रजिस्टर की गई थी, हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है।

देवराज गौड़ा ने प्रज्वल के पिता के खिलाफ लड़ा था विधानसभा चुनाव
​​​​​​​गौड़ा ने पिछले साल भाजपा लीडरशिप को प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल के बारे में जानकारी दी थी और प्रज्वल को हासन से लोकसभा का टिकट देने को लेकर सचेत किया था। इसके बाद भाजपा ने कर्नाटक में JD(S) के साथ गठबंधन किया था।

देवराज गौड़ा ने 2023 में प्रज्वल के पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस स्कैंडल की जानकारी देते हुए गौड़ा ने कांग्रेस लीडरशिप पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप लगाया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *