Japan PM Fumio Kishida LDP Leadership Step Down Reason | LDP Chief Election 2024 | जापान के PM पद पर नहीं रहेंगे किशिदा: सितंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसमें जो जीता वहीं प्रधानमंत्री बनेगा

[ad_1]

टोक्यो2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किशिदा 2021 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे। उनका तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार (14 अगस्त) को कहा कि वे सितंबर में होने वाले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चीफ का चुनाव नहीं लड़ेगे।

जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है। किशिदा की इस घोषणा के बाद अब तय हो गया है कि देश को एक नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा, “एक बार जब नया नेता तय हो जाएगा, तो मैं उम्मीद करता हूं कि सभी लोग एकजुट होंगे और एक बेहतर टीम बनाएंगे, ताकि हम ऐसी राजनीति कर पाएं जिसे जनता समझ सके।”

शिंजो आबे की मौत के बाद LDP पार्टी और यूनिफिकेशन चर्चा के रिश्तों का खुलासा हुआ था। इसके बाद LDP ने लोगों से माफी भी मांगी।

शिंजो आबे की मौत के बाद LDP पार्टी और यूनिफिकेशन चर्चा के रिश्तों का खुलासा हुआ था। इसके बाद LDP ने लोगों से माफी भी मांगी।

लोकप्रियता में भारी गिरावट, पार्टी पर करप्शन के आरोप
किशिदा 2021 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे। उनका तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। जापान में पीएम किशिदा की लोकप्रियता में भारी गिरावट हुई है। इसकी वजह उनकी पार्टी पर लगने वाले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

निक्की एशिया के मुताबिक जुलाई में किशिदा की अप्रूवल रेटिंग 20% से नीचे थी। ये लगातार आठवां महीना है जब किशिदा की रेटिंग इतनी नीचे रही है। 2021 में पीएम किशिदा की रेटिंग 65% के करीब थी।

शिंजो आबे की मौत के बाद उनकी रेटिंग में गिरावट आनी शुरू हुई। दरअसल आबे की मौत के बाद यूनिफिकेशन चर्च के साथ LDP के संबंधों का खुलासा हुआ था। ये चर्च पार्टी को आर्थिक सपोर्ट मुहैया कराता था।

बाद में इससे जुड़े कई घोटाले सामने आए। इस साल अप्रैल में स्थानीय चुनावों में LDP की बुरी हार हुई। इसके बाद जुलाई में टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असेंबली के उपचुनावों में भी पार्टी की करारी हार मिली। यही वजह थी कि LDP के अधिकांश सांसद अगले आम चुनाव से पहले नए चेहरे की जरूरत पर जोर दे रहे थे।

PM किशिदा का तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है।

PM किशिदा का तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है।

क्या थे भ्रष्टाचार के आरोप
किशिदा की पार्टी के सांसदों पर आरोप लगा कि उन्होंने पार्टी को मिले राजनीतिक चंदे का पैसा हड़प लिया। उन्होंने अकाउंट में हेराफेरी कर पार्टी का पैसा खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद PM किशिदा ने कई कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों को पद से हटा दिया था।

किशिदा के बाद अब कौन होगा अगला PM
जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का संसद के दोनों सदनों पर बहुमत है। PM किशिदा के चुनाव न लड़ने का ऐलान करने के बाद अब LDP अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाला ही जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

LDP के कई बड़े नेता पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की रेस में हैं। इसमें पार्टी महासचिव तोशिमित्सु मोटेगी, डिजिटल मंत्री तारो कोनो, आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची और विदेश मंत्री योको कामिकावा का नाम शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाला विजेता किशिदा की जगह पार्टी अध्यक्ष बनेगा और उसके तुरंत बाद संसदीय मतदान में उसे नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *