Jalandhar West By Election Results 2024 Jalandhar Paschim Upchunav Vote Counting Lost Won Candidates – Amar Ujala Hindi News Live

08:38 AM, 13-Jul-2024

बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा आगे

बैलेट पेपर की गिनती में 15 वोट से भाजपा आगे है।

08:32 AM, 13-Jul-2024


एक साथ बैठे प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला

सभी दलों के प्रत्याशी मतदान केंद्र में पहुंचे हैं। 

08:18 AM, 13-Jul-2024

13 राउंड में होगी मतगणना

उपचुनाव की मतगणना कुल 14 टेबलों पर हो रही है। गिनती 13 राउंड में होगी।

08:03 AM, 13-Jul-2024

मतगणना शुरू

उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 

07:48 AM, 13-Jul-2024

2022 में जीते थे शीतल अंगुराल

साल 2012 में इस सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उस समय भाजपा उम्मीदवार भगत चूनी लाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार सुमन केपी को हरा दिया था। इसके बाद 2017 में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया था। उस समय कांग्रेसी उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भाजपा उम्मीदवार मोहिंदर भगत को हरा दिया था। 

साल 2022 में इस सीट पर भाजपा से आप में शामिल हुए शीतल अंगुराल ने यह सीट जीती थी। उन्होंने एक कड़े मुकाबले में कांग्रेस के सुशील रिंकू को हरा दिया था। इस बार भी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है, जिसके कारण सभी उम्मीदवारों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।

 

07:10 AM, 13-Jul-2024

महिला खालसा कॉलेज में मतगणना के लिए सुरक्षा कड़ी

जालंधर के महिला खालसा कॉलेज में होने वाली वोटों की गिनती को लेकर चुनाव अधिकारियों से लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। किसी भी तरह की अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। यह चुनाव काफी गहमा-गहमी में हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने नतीजों वाली जगह की सुरक्षा बढ़ा दी है।

06:57 AM, 13-Jul-2024

जालंधर वेस्ट में हर बार बदल जाता है विजेता

इस चुनाव को जीतने का सभी उम्मीदवार दावा तो कर रहे हैं, लेकिन इस चुनावी नतीजों को लेकर सभी उम्मीदवारों की सांसें तेज हो गई हैं। कारण यह है कि इस सीट की खासियत रही है कि यहां पर हर बार नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 

 

06:47 AM, 13-Jul-2024

Jalandhar West ByPoll Result Live: मतगणना शुरू, बैलेट पेपर की काउंटिंग में भाजपा 15 वोट से आगे

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। सुबह 8 बजे शुरू से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। फाइनल नतीजा दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है। दोपहर 2 बजे तक इस हलके के विधायक को लेकर सारी स्थिति साफ हो जाएगी। 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *