IPL Auction 2024 Live Update : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र (आईपीएल 2024) के लिए मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मल्लिका सागर ने ऑक्शन की कमान संभाली। पहली बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगी। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा। बीसीसीआई के प्रेस रिलीज के मुताबिक, आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL mini auction) के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जाएगा।
IPL Auction 2024 Live Updates
02:44 PM IPL Auction Live – इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स के लिए पंजाब और ने बोली लगाई। वोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। पंजाब किंग्स ने क्रिस वोक्स को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
02:30 PM IPL Auction Live – न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बिंडिग वॉर देखने को मिली। मिचेल ने वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ दो बार शतक लगाया था। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने मिचेल के लिए अपनी तिजोरी खोली है। मिचेल ने अपने टी20 करियर में 186 मैच में 4003 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 करोड़ के बाद एंट्री मारी है और अब पंजाब और चेन्नई आमने-सामने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा।
02:26 PM IPL Auction Live – हर्षल पटेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज किया था। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हर्षल के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई है। पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ में खरीदा।
02:22 PM IPL Auction Live – दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। गेराल्ड कोइट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा।
02:10 PM IPL Auction Live – ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिंडिग वॉर देखने को मिली। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 4.80 करोड़ के बाद बोली लगाई शुरू की। कमिंस ने 128 टी20 मैच में 143 विकेट लिए हैं। बल्ले से भी वह योगदान दे सकते हैं। चेन्नई के हटने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
02:04 PM IPL Auction Live – भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। शार्दुल की बेस प्राइस 2 करोड़ थी।
02:00 PM IPL Auction Live – न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने सस्ते में खरीद लिया। माना जा रहा था कि वे 10 करोड़ के आसपास बिकेंगे, लेकिन सीएसके ने महज 1 करोड़ 80 लाख में उनको अपने साथ जोड़ लिया। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।
01:55 PM IPL Auction Live – श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को उनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा।
01:40 PM IPL Auction Live – भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी। इस तरह पहले सेट से चार खिलाड़ी अनसोल्ड रहे और तीन विदेशी खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई।
01:39 PM IPL Auction Live – भारत के करुण नायर 50 लाख की बेस प्राइस में और स्टीव स्मिथ 2 करोड़ की बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
01:37 PM IPL Auction Live – ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड भी दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ पहले सेट में थे। उनके लिए सबसे पहले पैडल सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाया। जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगानी शुरू की। दोनों के बीच में बिडिंग वॉर हुआ, लेकिन आखिर में 6.80 करोड़ में हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
01:27 PM IPL Auction 2024 Live – इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी पहले सेट में थे, जो 2 करोड़ की बेस प्राइस पर उपलब्ध थे। बोली की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स ने की और जल्द ही राजस्थान रॉयल्स इसमें कूद गई। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में ब्रूक को खरीदा। वे पिछले सीजन में एसआरएच के लिए खेले थे और एक शतक जड़ा था, लेकिन बाकी मैचों में फ्लॉप रहे थे।
01:24 PM IPL Auction 2024 Live – साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ थी।
01:22 PM IPL Auction 2024 Live – रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी खूब बोली लगाई।
01:15 PM IPL Auction 2024 Live – ऑक्शन के लिए पहले खिलाड़ी रॉवमैन पॉवेल हैं। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे पहले अपना पैडल उठाया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाना शुरू किया।
01:10 PM IPL Auction 2024 Live – आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने आईपीएल के बारे में बात की और बताया कि कैसे आईपीएल बढ़ रहा है और इस बार फैंस को भी ऑक्शन देखने को मिल रहा है। धूमल ने फ्रेंचाइजियों की भी सराहना की, जो क्रिकेटरों का करियर बना रही हैं।
01:05 PM IPL Auction 2024 Live – बल्लेबाजों के पहले सेट में ट्रेविस हेड, हैरी ब्रूक, मनीष पांडे और रॉवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी होंगे।
12:55 PM IPL Auction 2024 Live – ऑक्शन टेबल पर बैठने के लिए मालिक, सपोर्ट स्टाफ के सदस्य और अधिकारी एरेना में पहुंच रहे हैं। ऑक्शन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा भी पहुंच गई हैं। ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स के टेबल पर नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच जस्टिन लैंगर से मुलाकात की।
12:30 PM IPL Auction 2024 Live – ऑक्शन से ठीक पहले 3 खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें इंग्लैंड का एक और बांग्लादेश के 2 क्रिकेटर्स शामिल हैं।
12:20 PM IPL Auction 2024 Live – टूर्नामेंट के ऑक्शन की कवरेज शुरू हो गई है। एक बजे से ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन समेत बीसीसीआई के अधिकारियों की स्पीच भी सुनने को मिलेगी।
12:00 PM IPL Auction 2024 Live – आईपीएल के इतिहास पहली बार कोई महिला ऑक्शन आयोजित करेगी, जबकि पहली बार विदेश में ऑक्शन आयोजित होगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा, जब दर्शकों को ऑक्शन देखने को मिलेगा।
11:40 AM IPL Auction 2024 Live – ऑक्शन से पहले कुछ बड़े ट्रेड हमें देखने को मिले हैं। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है, जबकि कैमरोन ग्रीन को उन्होंने आरसीबी को सौंप दिया है। ऐसा ही कुछ धमाका ऑक्शन में भी देखने को मिल सकता है।
11:00 AM IPL Auction 2024 Live – BCCI ने ऑक्शन के लिए कमर कस ली है। कोका-कोला एरेना में ऑक्शन आयोजित होगा। पहली बार विदेशी सरजमीं पर ऑक्शन होना है।
10:40 AM IPL Auction 2024 Live Updates– नीलामी एक बजे से शुरू होगी। सभी 10 टीमों के मालिक और प्रतिनिधि टेबल पर होंगे। इसका टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोसिनेमा पर लॉग इन कर सकते हैं।
10:20 AM IPL Auction 2024 Live Updates– इस बार के आईपीएल ऑक्शन में किसी एक खिलाड़ी को 20 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। ये खिलाड़ी कौन से हैं, ये जान लीजिए
09:50 AM IPL Auction 2024 Live – आईपीएल 2024 के ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी होंगे, जिनकी उम्र 39 साल है, जबकि सबसे युवा क्वेना मफाका होंगे, जिनकी उम्र 17 साल है। ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट के लिए क्लिक करें
09:30 AM IPL Auction 2024 Live Updates – आईपीएल के इस साल के ऑक्शन में जिन 10 खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा रकम मिल सकती है, उनके नाम आर अश्विन ने बताए हैं।
09:25 AM IPL Auction 2024 Live – आईपीएल 2024 के मॉक ऑक्शन में किस खिलाड़ी को कितने रुपये मिले? पैट कमिंस को किसने खरीदा और शार्दुल ठाकुर पर कितने करोड़ रुपये की मॉक बोली लगी। ये जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
09:15 AM – भारत के अलावा किन देशों के खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे, इसके बारे में भी बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को जानकारी दे दी है। उसके बारे में जानने के लिए क्लिक करें
09:05 AM – IPL में पहली बार कोई महिला ऑक्शन कराती नजर आएगी। ये मल्लिका सागर हैं, जिनके बारे में जान लीजिए
30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। कई टीमों के पास 30-30 करोड़ रुपये से ज्यादा का पर्स है। ऐसे में कुछ बड़ी नीलामी देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि इस बार कोई खिलाड़ी 20 करोड़ का मार्क हासिल कर ले। आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन हैं, जो साढ़े 18 करोड़ में बिके थे।
आईपीएल की छोटी नीलामी भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कम विकल्प के कारण काफी दिलचस्प होगी। यह छोटी नीलामी है। इसके बाद अगले साल बड़ी नीलामी होगी, जिसमें आईपीएल 2025 के लिए टीमें बनेंगी। 333 खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है, जिसमें बल्लेबाज़, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर के सेट और कैप्ड व अनकैप्ड खिलाड़ियों के सबसेट शामिल हैं।
23 खिलाड़ियों ने अपने आपको अधिकतम दो करोड़ के आधार मूल्य वाले सेट में रखा है, इसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर का नाम प्रमुख है। जबकि 13 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं हैं। वहीं केदार जाधव, लिटन दास और शाकिब अल हसन का भी नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।
इन खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम की चर्चा काफी है। वह इस नीलामी में सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। तेज गेंदबाज स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं और उन पर ज्यादातर फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी। इस साल के विश्व कप के उभरते सुपरस्टार रचिन रविंद्र का बेस प्राइस 50 लाख है, लेकिन उनके लिए इससे कई गुना अधिक की बोली लग सकती हैं। भारत से शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और शाहरूख खान का नाम इस सूची में शामिल हो सकता है। अर्शीन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र, मुशीर खान, समीर रिजवी और कुछ अन्य युवा अनकैप्ड चेहरे इस नीलामी में हो सकते हैं।