Indigo Airline Bomb Threat Case Update; Mumbai Airport | Chennai Mumbai Flight | इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी: मुंबई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई; 22 दिन में एयरलाइन कंपनी में बम से जुड़ा ये तीसरा मामला

  • Hindi News
  • National
  • Indigo Airline Bomb Threat Case Update; Mumbai Airport | Chennai Mumbai Flight

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 जून को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में ही बम की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के बाद फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार (18 जून) को बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई। सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली में इंडिगो के कॉल सेंटर पर बम की धमकी वाला मैसेज मिला था।

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग के बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। यहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतरा गया। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में भेजा जाएगा।

पिछले 22 दिनों के दौरान इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स में बम की धमकी से जुड़ा ये तीसरा मामला है। इससे पहले 1 जून को चेन्नई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में ही बम की धमकी मिली थी। 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के बाद दोनों फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *