Indian Ocean Tsunami Photos; Indonesia Sri Lanka | Thailand | 2 लाख लोगों की कातिल सुनामी के 20 साल पूरे: 100 फीट ऊंची लहरों ने 14 देशों में तबाही मचाई; 15 तस्वीरों में पूरी कहानी

[ad_1]

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तारीख- 26 दिसंबर 2004

जगह- इंडोनेशिया का सुमात्रा आईलैंड

क्रिसमस की अगली सुबह लगभग 8 बज रहे थे। कई लोग अभी सोकर नहीं उठे थे। ठीक इसी समय इंडोनेशिया के सुमात्रा आईलैंड के पश्चिम में धरती के 30 किमी नीचे इंडियन और बर्मन टेक्टोनिक प्लेट में तेज हलचल हुई। इस हलचल ने हिंद महासागर में 9.1 की तीव्रता से अधिक का भूकंप ला दिया।

यह भूकंप इतना तेज था कि हिंद महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं। ये लहरें तकरीबन 800 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और तट से टकराकर आपस में सिकुड़ती जा रही थी। जैसे-जैसे सिकुड़ रही थीं, इनकी ऊंचाई बढ़ती जा रही थी। ऊंचाई बढ़ने के साथ लहरों का पानी कई देशों के शहरों और आबादी वाले इलाकों में घुस रहा था।

औसतन 57 फीट ऊंची लहरों ने कई देशों के प्रमुख शहरों को अपने आगोश में ले लिया था। लहरें जैसे-जैसे आगे बढ़ीं, मौत का मंजर पसरता गया। इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका और जापान समेत 14 देशों में सवा 2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए। सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में में 1.72 लाख लोग मारे गए थे। वहीं भारत में 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

कई जगह इन लहरों की ऊंचाई 100 फीट से अधिक थी। मौत का मंजर बिखेर देने वाली इन लहरों को सुनामी के नाम से जाना जाता है।

सुनामी से मची तबाही, मौत का मंजर और अपनों के खोने का दर्द, इन तस्वीरों में देखिए…

तस्वीर 1- 100 फीट से ज्यादा ऊंची लहरों ने मचाई तबाही

थाइलैंड के क्राबी प्रोविंस में सुनामी की लहरों से बचने की कोशिश करते लोग।

तस्वीर 2- इंडोनेशिया में लाशों का ढेर लगाते राहतकर्मी

तस्वीर में राहत कार्य में लगे सेना के जवान इन लाशों को एक जगह इकट्टा करते हुए। सुनामी की लहरों में मारे गए लोगों की लाशों को राहतकर्मी काली पॉलीथीन में पैक कर ट्रक से ट्रांसपोर्ट करते थे।

तस्वीर 3 और 4- अपनों को खोने का दर्द

तस्वीर भारत के तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक महिला सुनामी में अपने रिश्तेदार की मौत पर शौक मनाने की है।

तस्वीर कुड्डालोर की ही है, जिसमें कई महिलाएं अपनों को खोने पर बिलख रही हैं।

तस्वीर 5 – जिंदगी की जंग में हार का मंजर

इंडोनेशिया के बांदा आचे शहर में सुनामी की चपेट में आने के दौरान एक महिला तैरते हुए मलबे से चिपकी हुई है। महिला को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गई थी।

तस्वीर 6- लाशों के ढेर में अपनों की खोज

थाईलैंड के तकुआ पा जिले में एक बौद्ध मंदिर के बाहर 1 हजार से ज्यादा शव इकट्ठा किए गए थे। लोग इन शवों में अपनों की खोज के लिए पहुंचे थे।

तस्वीर 7 और 8- शवों को सामूहिक तरीके से दफनाया

थाईलैंड के तकुआ पा में सुनामी में मारे गए लोगों को एक साथ दफनाया गया।

तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक साथ शवों को दफ्न किया गया।

तस्वीर 9- मृतकों की तस्वीरों में अपनों की तलाश

तमिलनाडु के वेलांकन्नी में मृतकों की तस्वीरों को एक साथ लगाया था, जिससे लोग अपनों की पहचान कर सकें।

तस्वीर 10- मलबे से शवों की बरामदगी

तस्वीर इंडोनेशिया के सैनिकों की है, जिसमें वे मलबे के ढेर के बीच से शवों को निकाल रहे हैं।

तस्वीर 11 और 12 – तबाही के बस निशान बाकी रह गए

इंडोनेशिया के बांदा आचे में सुनामी के बाद तबाही की तस्वीर कुछ ऐसी दिखी।

बांदा आचे के पास ल्होकंगा इलाके में लम्पुक मस्जिद को छोड़कर सारा इलाका सुनामी में तबाह हो गया था। बाद में इसी मस्जिद को राहत केंद्र बनाया गया।

तस्वीर 13 – आशियाने भी तबाह हुए

थाईलैंड के फी फी आईलैंड पर टोन साई खाड़ी के पास एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई थी। तस्वीर इमारत के टुकड़ों को दिखाती है।

तस्वीर 14 – तबाही के मलबे से पट गए समुद्र तट

थाईलैंड के फुकेट में पाटोंग में सुनामी की चपेट में आने के बाद समुद्र तट टूटी-फूटे वाहनों और मलबे पट गया।

तस्वीर 15- आशियाना के सपना जो कभी हकीकत था, बिखर गया

तस्वीर में श्रीलंका के पूर्वी तट पर मौजूद पांडिरुप्पु गांव में एक व्यक्ति सुनामी में तबाह हुए अपने घर के मलबे के बीच बैठा उसे देख रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *