indian Nostradamus Astrologer predict 29 june will be doomsday world war third start – India Hindi News – 29 जून कयामत का दिन; भारतीय नास्त्रेदमस की बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

29 जून कयामत का दिन हो सकता है। यह शब्द हैं भारतीय ज्योतिषी और न्यू नास्त्रेदमस कहे जाने वाले कुशल कुमार के। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि दुनिया में जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने वाला है। उनका दावा है कि 18 जून से 29 जून के बीच यह कभी भी शुरू हो सकता है। 29 जून दुनिया के लिए बहुत खतरनाक दिन है। ज्योतिषी कुशल कुमार ने इज़रायल और हमास, रूस और नाटो, उत्तर और दक्षिण कोरिया और चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ने की भविष्यवाणी की। 

एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए कुशल कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां करने के लिए वैदिक ज्योतिष चार्ट का उपयोग किया जो हिंदू संस्कृति पर आधारित है। ग्रहों और नक्षत्रों को पढ़ने के बाद मैंने सटीक तारीख बताई कि कब तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि मंगलवार, 18 जून 2024 को वर्ल्ड वॉर थर्ड ट्रिगर करने के लिए सबसे प्रबल दिन है। हालांकि उन्होंने कहा था कि 10 और 29 जून का भी यह कभी शुरू हो सकता है।

पहले की भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई 
कुशल कुमार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जो उन्होंने इस तरह की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले वो इजरायल लेबनान के बीच तनाव और उत्तरी कोरिया सैनिकों का दक्षिण कोरिया की सीमा रेखा पार करने जैसी भविष्यवाणी कर चुके हैं, जो सच साबित हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, रूस हवाना में एक परमाणु पनडुब्बी सहित युद्धपोत भेज रहा है। सबसे बढ़कर, चीन अमेरिकी अधिकारियों को उकसाने के लिए ताइवानी तटों पर युद्ध अभ्यास कर रहा है।

दुनिया पर मंडरा रहा नया खतरा
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, कुशल कुमार ने कहा, “जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, दुनिया पर नया संकट मंडरा रहा है। 

कौन थे नास्त्रेदमस
नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी ज्योतिषी थे। जिन्होंने 16वीं सदी में”लेस प्रोफेटीज़” (“द प्रोफेसीज़”) नामक पुस्तक के जरिए 2024 तक की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि 2024 गंभीर मौसम की घटनाओं और वैश्विक संघर्ष का गवाह बनेगा। जिसमें युद्ध, शाही उथल-पुथल और एक नया पोप शामिल होगा। 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने यहां तक ​​भविष्यवाणी की है कि जलवायु संकट और भी बदतर हो जाएगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *