India On Pakistan | ब्रिटिश अखबार का दावा: भारत करा रहा है पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या! अब तक इतने हो चुके हैं ढेर

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

Loading

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक के बाद एक आतंकियों को कोई अंजान शख्स मौत के घाट उतार रहा है। मारे जाने वाले सभी आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। कई और भी आतंकी है जो पाकिस्तान की पनाह में अब भी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें भी अब डर सताने लगा है कि कहीं उनकी भी हत्या न हो जाए। इस बीच पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक जिन आतंकियों की हत्या अब तक पाकिस्तान में हुई है उसके पीछे भारत का हाथ है। पाकिस्तान में ये काम भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के लोग कर रहे हैं और उसकी पूरी कंट्रोल पीएम मोदी के हाथों में है।  

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में खालिद रजा अल बद्र, इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर, एजाज अहमद अहंगर, सैयद नूर शालोबर, मोहम्मद रियाज, परमजीत सिंह पंजवड़, अकरम गाजी, अकरम खान उर्फ अकरम गाजी समेत अब तक तकरीबन 20 आतंकियों की हत्या हो चुकी है। गार्जियन की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान एक बार फिर से बिचारा बनने की कोशिश करने लगा है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया भी भारत के खिलाफ फिर से जहर उगलने में लग गई है।    

द गार्जियन ने अपनी इस रिपोर्ट में दावा किया है कि उनकी बात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से हुई है जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या इंडियन स्लीपर सेल जो संयुक्त अरब अमीरात से ऑपरेट होती है के लोगों ने की है। इन हत्या के लिए उन्हें एक मोटी रकम भी दी गई है। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में जो कड़वाहट आई है वो अब भी बरकरार है।  

द गार्जियन के इस दावे को भारत ने सिरे से नकार दिया है। भारत सरकार ने साफ़ किया है कि दूसरे देश में किसी कि हत्या करवाना हमारे देश की प्रवृत्ति नहीं है। द गार्जियन भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान पहले भी ऐसे दावे कर चुका है। लेकिन सच तो ये है कि पाकिस्तान में कई ऐसे आतंकी आज भी फलफूल रहे हैं जो भारत का नुकसान करते रहे हैं और वहां की सरकार उनका वीवीआईपी जैसा ख्याल रखती है।    

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी जो है पाकिस्तान की पनाह में…

1 – मुंबई 26/11 का गुनहगार- हाफिज सईद
2- पठानकोट और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड- मसूद अजहर
3- 1993 मुंबई में हुए बम धमाके के मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन- दाऊद इब्राहिम 
4- कश्मीर घाटी में अपने ऑपरेशन को अंजाम देने वाला- सैय्यद सलाहुद्दीन
5-मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी- जकीउर रहमान लखवी
6- लश्कर ए तैयबा का सेकंड इन कमांडर- अब्दुल रहमान मक्की



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *