India Alliance Controversy; Arvind Kejriwal Mamata Banerjee | AAP Congress | दिल्ली चुनाव में AAP को सपा-तृणमूल का सपोर्ट, कांग्रेस अकेली: अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-भाजपा का गठबंधन उजागर

  • Hindi News
  • National
  • India Alliance Controversy; Arvind Kejriwal Mamata Banerjee | AAP Congress

नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 सितंबर 2023 को मुंबई में हुई INDIA ब्लॉक की मीटिंग के बाद ग्रुप फोटो के दौरान अरविंद केजरीवाल गिरते-गिरते बचे थे। तब उन्हें साथी लीडर्स ने सहारा दिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां अलग-थलग नजर आ रही हैं। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है।

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेगी। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

केजरीवाल ने कहा- सच्चाई बताने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद

केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। भाजपा पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी-छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।

गहलोत बोले- केजरीवाल कैसे कह सकते हैं भाजपा-कांग्रेस साथ हैं अशोक गहलोत ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जब चुनाव में उतरते हैं तो उनके अपने पैंतरे और गणित होता है, लेकिन वह यह कैसे कह सकते हैं कि भाजपा और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। वो जानते हैं कि ये असंभव है। मैं कहता हूं कि राजनीति चलती रहेगी, लेकिन हमने राजस्थान में जो स्वास्थ्य योजना लागू की है, उसे देखें। केंद्र भी इसे देखे और विचार करे।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में केजरीवाल के पैंतरे और गणित अलग होता है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में केजरीवाल के पैंतरे और गणित अलग होता है।

AAP के साथ 3 पार्टियां, कांग्रेस के साथ कोई नहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT का सपोर्ट मिल चुका है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रोजेक्ट लॉन्च किए और फिर 5 साल कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।

AAP-कांग्रेस दोनों ने कहा था- दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेंगे करीब एक महीने पहले दिल्ली चुनावों में AAP और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलें लग रही थीं। तब 11 दिसंबर को X पर पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल ने साफ किया था कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

इसके कुछ दिन बाद 25 दिसंबर को कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज किया था। तब उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया था। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

अजय माकन ने कहा-

QuoteImage

मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो हालत है और कांग्रेस जो यहां कमजोर हुई, उसका एक ही कारण है कि हमने 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट किया था।

QuoteImage

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

तेजस्वी यादव बोले- INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था

INDIA गुट की एक और पार्टी RJD के नेता तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए बना था।’

तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सवाल किया।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह अस्वाभाविक नहीं है कि कांग्रेस और आप जैसे दलों में मतभेद हों। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था, और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

——————————–

दिल्ली चुनाव को लेकर ये खबरें भी पढ़ें…

आंकड़ों में दिल्ली विधानसभा चुनाव:7 साल में भाजपा का वोट 5% बढ़ा लेकिन सीटें 31 से 8 हुईं; कांग्रेस 24% से 4% पर आई

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को सिंगल फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनाव के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई। आइए जानते हैं आंकड़ों में दिल्ली चुनाव का गणित। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दिल्ली में AAP का शीशमहल Vs भाजपा का राजमहल:AAP नेताओं की पुलिस से झड़प; भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली CM आवास को ‘शीश महल’ कहने पर भाजपा और AAP आमने-सामने आ गई। इसे लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने प्रदर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा दिल्ली की CM आतिशी के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा- आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित किया गया है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। ‘बंगले वाली देवी’ को और कितने बंगले चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *