Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 2nd T20i Match Ma Chidambaram Stadium Scorecard Result Updates – Amar Ujala Hindi News Live

09:34 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: पांचवां विकेट गिरा

भारत को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओवरटन ने अपना शिकार बनाया।

09:27 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: भारत को लगा चौथा झटका

ब्राइडन कार्से ने भारत को एक और झटका देते हुए ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। भारत ने इस तरह 66 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। जुरेल पांच गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। कार्से का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। 

09:18 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: सूर्यकुमार पवेलियन लौटे

ब्राइडन कार्से ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी चल रही थी, लेकिन कार्से ने सूर्यकुमार को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। सूर्यकुमार सात गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 

09:15 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 50 के पार

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने आक्रामक रवैया अपनाया और भारत की रन गति तेज की। भारत का स्कोर पांच ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 51 रन हो गया है। इस दौरान तिलक वर्मा ने विकेट के पीछे जोफ्रा आर्चर पर शानदार छक्का लगाया। 

09:00 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: सैमसन पवेलियन लौटे

जोफ्रा आर्चर ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने इस तरह 19 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। सैमसन सात गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

08:55 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: अभिषेक शर्मा आउट हुए

मार्क वुड ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक ने पहले टी20 मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और छह गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। 

08:47 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: भारत की पारी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

08:30 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: भारत को मिला 166 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर की शानदार पारी के दम पर भारत के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन पहले टेस्ट की तरह चेन्नई में भी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, बटलर ने एक बार फिर टीम को मुश्किल से उबारा और 30 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। बटलर के अलावा ब्राइडन कार्से ने 17 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाने में सफल रहा। 

बटलर पहले टी20 की तरह चेन्नई में भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर लगातार दूसरा अर्धशतक लगाने से रोका। इसके बाद कार्से ने भी कुछ तेज पारी खेली और फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया जिससे इंग्लैंड की टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 13 और जैमी स्मिथ ने 22 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर नौ गेंदों पर 12 रन और मार्क वुड तीन गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला। 

08:25 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को लगा नौवां झटका

हार्दिक पांड्या ने आदिल राशिद को आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। राशिद 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने 19 ओवर की समाप्ति तक नौ विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। 

08:20 PM, 25-Jan-2025

IND vs ENG Live: इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

गिरते विकेटों के बीच इंग्लैंड ने स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है। भारत ने इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए हैं, लेकिन टीम की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर खड़ा करने की है। क्रीज पर फिलहाल आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *